जमीन के कारोबार में हो चुकी हैं कई हत्याएं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2016 5:08 AM

विज्ञापन

मुंगेर : मकससपुर में व्यवसायी रोहित कुमार को गोली मारने के बाद फिर से खूनी संघर्ष की बू आ रही है. जेल में बंद पवन मंडल एवं पुलिस संरक्षा में जीवन गुजार रहे संजीव मंडल के बीच जमीन पर कब्जा को लेकर लंबे समय से गैंगवार चलता रहा है. वर्ष 2015 में संजीव मंडल के […]

विज्ञापन

मुंगेर : मकससपुर में व्यवसायी रोहित कुमार को गोली मारने के बाद फिर से खूनी संघर्ष की बू आ रही है. जेल में बंद पवन मंडल एवं पुलिस संरक्षा में जीवन गुजार रहे संजीव मंडल के बीच जमीन पर कब्जा को लेकर लंबे समय से गैंगवार चलता रहा है. वर्ष 2015 में संजीव मंडल के सहयोगी भाजपा किसान मोरचा के नेता पंकज वर्मा को अपराधियों ने मकससपुर में ही काली स्थान के समीप गोलियों से छलनी कर दिया था.

जिस घटना में प्राथमिकि दर्ज की गयी और संजीव मंडल एवं उत्तम शर्मा मुख्य गवाह बना. कहा जाता है कि वर्ष 2015 में ही ऋषिकुंड मार्ग में पहाड़पुर बहियार में दो युवकों की गोली मार कर हत्या कर दिया गया था. दोनों मकससपुर का ही रहने वाला था और पवन मंडल का सहयोगी था. इधर पंकज वर्मा हत्याकांड पर बढ़ते राजनीति को देखते हुए पुलिस ने पवन मंडल को पटना से गिरफ्तार कर लिया. गवाही के दौरान ही पवन मंडल ने उत्तम शर्मा को जान मारने

की धमकी दी थी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप ही एक रेस्टोरेंट पर उसकी हत्या कर दी गयी थी. गुरुवार की शाम अपराधियों ने रोहित कुमार को गोली मारी है और इस मामले में भी जमीन का मामला सामने आ रहा है. साथ ही रोहित की बहन ने सीधे इस मामले में संजीव मंडल का नाम अस्पताल में चीख-चीख कर कह रही थी. इस घटना के बाद पुन: खूनी संघर्ष की संभावना बढ़ने केा आसार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन