जनजातीय लोक नृत्य ने लोगों का मन मोहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2016 5:08 AM
विज्ञापन
योगाश्रम में चातुर्मास के तहत कार्यक्रम आयोजित मुंगेर : बिहार योग विद्यालय के तत्वावधान में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को पादुका दर्शन आश्रम में जहां योगाभ्यास व रामचरित मानस का पाठ किया गया. वहीं मध्य प्रदेश से आये विभिन्न जनजातियों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य लोगों का मनमोह लिया. इस कार्यक्रम में बड़ी […]
विज्ञापन
योगाश्रम में चातुर्मास के तहत कार्यक्रम आयोजित
मुंगेर : बिहार योग विद्यालय के तत्वावधान में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को पादुका दर्शन आश्रम में जहां योगाभ्यास व रामचरित मानस का पाठ किया गया. वहीं मध्य प्रदेश से आये विभिन्न जनजातियों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य लोगों का मनमोह लिया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही देश-विदेश के संन्यासी भाग ले रहे हैं. पादुका दर्शन संन्यास पीठ में मध्य प्रदेश के निमार क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक नृत्य कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति की गयी. यह नृत्य शक्ति की देवी मां पार्वती को समर्पित था.
मध्यप्रदेश के ही किरौरी जिले के गहन जंगलों में रहने वाले जनजातीय बैगा का परछौनी नृत्य ने लोगों को आकर्षित किया. यह नृत्य मुख्यत: बारात के स्वागत एवं मनोरंजन के लिए किया जाता है. मौके पर भील जनजाति के भगौरिया नृत्य की प्रस्तुति तथा गौड़ी नृत्य दल के युवकों ने लकड़ी के बने गेंडा पर चढ़ कर विभिन्न करतब दिखाये. इस कार्यक्रम में बिहार योग विद्यालय के परमाचार्य परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती सहित मुंगेर के जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह मौजूद थे जो कार्यक्रम से अभिभूत हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










