सदन में गूंजा मुंगेर में विश्वविद्यालय खोलने का मुद्दा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2016 2:13 AM

विज्ञापन

मुंगेर : प्रमंडलीय मुख्यालय मुंगेर में विश्वविद्यालय स्थापना का मुद्दा अब सदन तक पहुंच गया है. बुधवार को बिहार विधानसभा एवं विधान परिषद में इस मुद्दे को लेकर विधायकों ने सरकार पर दबाव बनाया. बाद में राज्य के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने सदन को अवगत कराया कि इस मामले में सरकार समुचित कार्रवाई करेगी. […]

विज्ञापन

मुंगेर : प्रमंडलीय मुख्यालय मुंगेर में विश्वविद्यालय स्थापना का मुद्दा अब सदन तक पहुंच गया है. बुधवार को बिहार विधानसभा एवं विधान परिषद में इस मुद्दे को लेकर विधायकों ने सरकार पर दबाव बनाया. बाद में राज्य के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने सदन को अवगत कराया कि इस मामले में सरकार समुचित कार्रवाई करेगी. यूं तो पहले से ही सभी प्रमंडलीय मुख्यालय में विश्वविद्यालय खोलने का नीतिगत फैसला है.

मुंगेर में विश्वविद्यालय खोलने का मामला अब तूल पकड़ चुका है. स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता विश्वविद्यालय निर्माण संघर्ष मोरचा बना कर वातावरण बनाने में लगे है तथा हस्ताक्षर अभियान व संगोष्ठी के माध्यम से इसे जन आंदोलन का रूप दे रहे हैं. यूं तो मंगलवार को ही भाजपा के वरीय नेता नंदकिशोर यादव ने विधान सभा में मुंगेर को विश्वविद्यालय बनाने का मुद्दा उठाया था और कहा था कि जब सभी प्रमंडलों में विश्वविद्यालय खोला जा रहा तो मुंगेर इससे वंचित क्यों हो रहा है. उन्होंने मुंगेर में विश्वविद्यालय खोलने की मांग की.

बुधवार को भी हुई मांग : विधान परिषद में राजद के पार्षद संजय प्रसाद सिंह ने मुंगेर में दो विश्वविद्यालय खोलने की मांग की. उन्होंने कहा कि मुंगेर में योग विश्वविद्यालय भी खुलना चाहिए. क्योंकि मुंगेर आज योग का केंद्र बन चुका है और पूर्व में बिहार योग विद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन