बिहार : 10 मिनीगन फैक्टरी का भंड़ाफोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2016 9:28 PM
मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना अंतर्गत बर्रा पहाड़ी इलाके में आज पुलिस ने छापामारी कर 10 अवैध मिनीगन फैक्टरी का भंड़ाफोड़ किया. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध मिनी गन फैक्ट्रियों के संचालकों गोपाल बिंद, मो0 जमशेद, मो0 खुर्शीद आलम, मो0 […]
मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना अंतर्गत बर्रा पहाड़ी इलाके में आज पुलिस ने छापामारी कर 10 अवैध मिनीगन फैक्टरी का भंड़ाफोड़ किया. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध मिनी गन फैक्ट्रियों के संचालकों गोपाल बिंद, मो0 जमशेद, मो0 खुर्शीद आलम, मो0 औरंगजेब, मो0 बाबर, बाल करण बिंद, मो0 रिजवान, मो0 आजम खां, मो0 इजाज खान और सूरज बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 26 आटोमेटिक पिस्टल और 10 अतिरिक्त मैगजीन के साथ हथियार बनाने के अन्य उपकरण जब्त किये हैं. उन्होंने बताया कि इन मिनीगन फक्ट्रियों के संचालकों का संबंध नक्सली संगठन से है या नहीं इसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










