अगलगी में गाय की झुलस कर मौत, एक लाख का नुकसान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2016 5:31 AM

विज्ञापन

संग्रामपुर : प्रखंड के दीदारगंज पंचायत अंतर्गत सन्हौली दास टोला में शनिवार की देर रात अचानक लगी आग में दो घर जल कर राख हो गये. साथ ही एक गाय की भी झुलस कर मौत हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने के कारणों […]

विज्ञापन

संग्रामपुर : प्रखंड के दीदारगंज पंचायत अंतर्गत सन्हौली दास टोला में शनिवार की देर रात अचानक लगी आग में दो घर जल कर राख हो गये. साथ ही एक गाय की भी झुलस कर मौत हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. अगलगी की सूचना पर अंचलाधिकारी राजाराम केसरी रविवार की सुबह सन्हौली गांव पहुंचे और क्षति का आकलन किया.

बताया जाता है कि सन्हौली गांव में राजू दास एवं आलो दास अपने फूस के घर में सोये थे. इसी बीच रात 11 बजे आग लग गयी और आग की लपटें इतनी तेज हो गयी कि परिवार वालों को पता नहीं चल पाया. जब घर का सब कुछ स्वाहा हो गया तो राजू और आलो किसी तरह जान बचाकर अपने परिवार को लेकर घर से भागे. लेकिन घर के अंदर रखे 5 हजार रुपये नकद, एक गाय, चार मुर्गा, खटिया, चौकी एवं अनाज आग की भेंट चढ़ गयी. इस अगलगी में करीब एक लाख की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर के अंदर से कुछ भी निकालना मुश्किल था.

कहते हैं अंचलाधिकारी
अंचलाधिकारी राजाराम केसरी ने बताया कि राजू दास को इंदिरा आवास मिला था. इस कारण आग से घर जलने को लेकर सरकारी सहायता सिर्फ आलोक दास को ही दी जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन