नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आज से होगा आरंभ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2016 7:10 AM
मुंगेर सदर : सदर प्रखंड में शुक्रवार से नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आरंभ किया जायेगा़ यह जानकारी बीडीअो पंकज कुमार ने दी़ उन्होंने बताया कि 29 व 30 जुलाई तथा 1 अगस्त को सदर एवं बरियारपुर प्रखंड के प्रमुख, उपप्रमुख व सभी पंचायत समिति सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जायेगा़ इसके बाद 2 से 12 […]
मुंगेर सदर : सदर प्रखंड में शुक्रवार से नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आरंभ किया जायेगा़ यह जानकारी बीडीअो पंकज कुमार ने दी़ उन्होंने बताया कि 29 व 30 जुलाई तथा 1 अगस्त को सदर एवं बरियारपुर प्रखंड के प्रमुख, उपप्रमुख व सभी पंचायत समिति सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जायेगा़ इसके बाद 2 से 12 अगस्त तक सदर प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया, उपमुखिया तथा वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जायेगा़
इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गयी है़ उन्होंने बताया कि जन प्रतिनिधियों को जिला स्तर के प्रशिक्षकों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा अन्य विभागीय पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण देना है. प्रशिक्षण स्थानीय बीआरसी एवं अंबेदकर भवन में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 4:15 बजे शाम तक दी जायेगी. रविवार के दिन अवकाश रहेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










