श्रावणी मेला : चल पड़े कांवरिया, बोल बम के नारों से गूंजा पथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2016 7:01 AM
विज्ञापन
पहली सोमवारी को बाबाधाम में करेंगे जलाभिषेक तारापुर : बंगाल राज्य के कई इलाकों के शिवभक्त ने बंगला मत के आधार पर पहली सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए सुल्तानगंज से बाबाधाम की यात्रा पर निकलना आरंभ कर दिया हैं . शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांवरियों ने जल लेकर प्रस्थान किया. गोगाचक स्थित धर्मशाला […]
विज्ञापन
पहली सोमवारी को बाबाधाम में करेंगे जलाभिषेक
तारापुर : बंगाल राज्य के कई इलाकों के शिवभक्त ने बंगला मत के आधार पर पहली सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए सुल्तानगंज से बाबाधाम की यात्रा पर निकलना आरंभ कर दिया हैं . शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांवरियों ने जल लेकर प्रस्थान किया. गोगाचक स्थित धर्मशाला में मालदह स्थित रायपुर के विश्राम करने वाले कई कांवरिया शंकर दास, शिवम् कुमार आदि ने बताया की सवेरे सुल्तानगंज से गंगाजल उठाये हैं और यहां तक की उनकी यात्रा सुखद रही है.
रास्ते में इस बार बालू की जगह मिट्टी डाली गयी है जिससे चलने में आराम मिला. उन्हें रास्ते में कोई तकलीफ नहीं हुई. शिवभक्तों ने कहा की उनके बंगला मत के अनुसार रविवार से सावन शुरू हो रहा है एवं वे लोग पहले सोमवार को बाबा के जलाभिषेक की इच्छा से यात्रा शुरू किये हैं .
रूप मंडल महंत टोला एवं चन्दन साव कोलकाता के कन्हैया लाल साव ने बताया की रास्ते में बालू डाला गया है जो पानी पड़ने पर पैर को जख्मी करेगा. जबकि शौचालय में पानी की दिक्कत है. उन्होंने कहा की कांवरिया जब सावन शुरू होने के एक सप्ताह पहले से चलने लगते हैं तो बिहार सरकार को चाहिए की शौचालय, पानी एवं दुकानों की व्यवस्था पहले करवाती. अभी की यात्रा सुखमय नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










