जलस्तर 36.52 मीटर के पार, लोगों में खौफ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2016 7:24 AM

विज्ञापन

दो सेंमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हो रही वृद्धि गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण अब जिले के दियारा क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो रही है़ पानी बढ़ने के कारण दियारा क्षेत्र में पानी फैल रहा है और पानी फसलों को अपनी चपेट में लेने लगी है. मुंगेर : गंगा […]

विज्ञापन

दो सेंमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हो रही वृद्धि

गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण अब जिले के दियारा क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो रही है़ पानी बढ़ने के कारण दियारा क्षेत्र में पानी फैल रहा है और पानी फसलों को अपनी चपेट में लेने लगी है.
मुंगेर : गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि, पिछले तीन दिनों की यदि बात की जाये तो गंगा के जलस्तर में होने वाली बढ़ोतरी की तीव्रता में थोड़ी कमी आ रही है़ मालूम हो कि 12 जुलाई को जलस्तर में बढ़ोतरी की तीव्रता 5 सेंटीमीटर प्रतिघंटा थी, जो 13 जुलाई को घटकर 3 सेंटीमीटर प्रतिघंटा पर पहुंच गया़
वहीं 14 जुलाई को गंगा के जलस्तर में 2 सेंटीमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की गयी़ जलस्तर के बढ़ोतरी की रफ्तार में भले ही कमी आयी हो, किंतु केंद्रीय जल आयोग जिला कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार जलस्तर में अभी और बढ़ोतरी होने की संभावना जतायी गयी है़
कटाव में धराशायी हो रहे फसल लगे खेत
गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के साथ- साथ तटवर्ती क्षेत्रों में कटाव की रफ्तार भी काफी तीव्र हो गयी है़ तटवर्ती क्षेत्रों में गंगा प्रत्येक क्षण फसल लगे खेतों को धाराशायी कर अपने आगोश में ले रही है़ वहीं किसान अपनी मेहनत पर पानी फिरते चुपचाप देखने को विवश हैं. तौफिर दियारा के तटवर्ती क्षेत्रों में पिछले एक पखवाड़े से कटाव की विनाशलीला चल रही है़ किंतु जिला प्रशासन द्वारा अब तक प्रभावित इलाके में कटावरोधी कार्य की झलक तक देखने को नहीं मिल रही़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन