चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2016 7:23 AM

विज्ञापन

मुंगेर : शहर के पूरबसराय ओपी पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापामार कर चोरी के समान के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के शाह कॉलोनी में मंगलवार की रात चोरी की घटना हुई थी. इस मामले में कोतवाली थाने […]

विज्ञापन

मुंगेर : शहर के पूरबसराय ओपी पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापामार कर चोरी के समान के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के शाह कॉलोनी में मंगलवार की रात चोरी की घटना हुई थी.

इस मामले में कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस ने अनुसंधान के दौरान आपराधिक गिरोह की शिनाख्त की और इस मामले में शास्त्री नगर का मोनू कुमार, दिलावरपुर का संतोष कुमार एवं अंबे चौक का कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से चोरी के सैमसंग मोबाइल, एटीएम पैन कार्ड व 900 रुपया नगद बरामद किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन