चार घंटे तक ठप रहा आरक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2016 7:23 AM
मुंगेर : मुंगेर रेलवे स्टेशन स्थित कंप्यूटरीकृत टिकट आरक्षण केंद्र लिंक नहीं रहने के कारण चार घंटे तक ठप रहा. इसके कारण आरक्षण टिकट लेने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही. दोपहर 12:20 बजे लिंक मिला और उसके बाद टिकट कटना प्रारंभ हुआ. बताया जाता है कि पिछले एक सप्ताह से मुंगेर रेलवे […]
मुंगेर : मुंगेर रेलवे स्टेशन स्थित कंप्यूटरीकृत टिकट आरक्षण केंद्र लिंक नहीं रहने के कारण चार घंटे तक ठप रहा. इसके कारण आरक्षण टिकट लेने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही. दोपहर 12:20 बजे लिंक मिला और उसके बाद टिकट कटना प्रारंभ हुआ. बताया जाता है कि पिछले एक सप्ताह से मुंगेर रेलवे स्टेशन में प्रतिदिन तीन से चार घंटे आरक्षण केंद्र का लिंक फेल रह रहा है.
इससे यहां तत्काल टिकट नहीं के बराबर कट रहा, क्योंकि लिंक किस समय आयेगा और किस समय गायब हो जायेगा इसका पता ही नहीं रहता है. आरक्षण टिकट के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि कई दिनों से यह समस्या हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










