एस ड्राइव में 63 अपराधी धराये, 20 को भेजा जेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2016 12:58 AM

विज्ञापन

मुंगेर : पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देश पर मंगलवार को एस ड्राइव चलाया गया. जिसमें 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जबकि 13 कुर्की जब्ती के मामलों का निष्पाद किया गया. इस दौरान धरहरा के लड़ैयाटांड पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 किलो महुआ के साथ गिरफ्तार किया. एसपी ने बताया कि विभिन्न थानों […]

विज्ञापन

मुंगेर : पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देश पर मंगलवार को एस ड्राइव चलाया गया. जिसमें 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जबकि 13 कुर्की जब्ती के मामलों का निष्पाद किया गया. इस दौरान धरहरा के लड़ैयाटांड पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 किलो महुआ के साथ गिरफ्तार किया.

एसपी ने बताया कि विभिन्न थानों द्वारा चलाये गये विशेष अभियान में 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें 20 अभियुक्तों को जेल भेजा गया और 11 जमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया. 26 गैर जमानतीय वारंट और 13 कुर्की जप्ती मामलों का निष्पादन किया गया.
मुफस्सिल थाना पुलिस ने शंकरपुर गांव में छापेमारी कर कांड संख्या 285/05 के नामजद अभियुक्त शंकर पुर निवासी रामवरण यादव, छतरी यादव, बटरी यादव को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही न्यायालय से निर्गत कुर्की जप्ती के मामलों का निष्पादन भी किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन