चार शराबी व 20 किलो महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2016 12:58 AM
धरहरा : प्रखंड के लड़ैयाटांड पुलिस ने बुधवार को मकोठिया गांव में छापामार कर जहां 20 किलो महुआ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. वहीं प्रतिबंध के बावजूद शराब पीकर घूम रहे चार शराबियों को भी दबोचा. जिसे जेल भेज दिया गया. बताया जाता है कि पहाड़ व जंगल से घिरे मनकोठिया गांव के […]
धरहरा : प्रखंड के लड़ैयाटांड पुलिस ने बुधवार को मकोठिया गांव में छापामार कर जहां 20 किलो महुआ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. वहीं प्रतिबंध के बावजूद शराब पीकर घूम रहे चार शराबियों को भी दबोचा. जिसे जेल भेज दिया गया. बताया जाता है कि पहाड़ व जंगल से घिरे मनकोठिया गांव के आसपास प्रतिबंध के बावजूद महुआ शराब का कारोबार चल रहा है.
लड़ैयाटांड प्रभारी अविनाश चंद्र ने मनकोठिया गांव में छापेमारी कर 20 किलो महुआ के साथ जहां महेश कोड़ा को गिरफ्तार किया. वहीं मुरकट्टा स्थान के प्रमोद तांती, बाहाचौकी के गुजल सदा, एवं महरना गांव के प्रदीप कुमार तथा चंदन कुमार को शराब पीते गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










