ऐसे में कैसे होगी सुरक्षित यात्रा!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2016 4:56 AM
विज्ञापन
बदहाली. मुंगेर शहर में गड्ढे के बीच सड़क तलाश रहे लोग मुंगेर शहर में आधे से अधिक सड़कें पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुका है और अब लोग गड्ढों के बीच सड़क तलाश रहे हैं. शहरी क्षेत्र में किला परिसर एवं मुख्य बाजार को छोड़ सभी सड़कें जर्जर हो चुकी है. जिस पर चलना […]
विज्ञापन
बदहाली. मुंगेर शहर में गड्ढे के बीच सड़क तलाश रहे लोग
मुंगेर शहर में आधे से अधिक सड़कें पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुका है और अब लोग गड्ढों के बीच सड़क तलाश रहे हैं. शहरी क्षेत्र में किला परिसर एवं मुख्य बाजार को छोड़ सभी सड़कें जर्जर हो चुकी है. जिस पर चलना मुश्किल हो रहा. मानसून की पहली बारिश ने सड़क की सूरत दिखा दी है. कहीं सड़क कीचड़युक्त है तो कहीं गड्ढे में तब्दील. अलबत्ता बरसात के पूर्व शहरी जलापूर्ति योजना के तहत कई सड़कों को तोड़ दिया गया है जो हादसे को आमंत्रित कर रहा.
मुंगेर : क ओर राज्य सरकार गांव-टोले की सड़क को चिकनी करने में लगी है और सूबे के पथ निर्माण मंत्री व्हाट्सअप पर सड़क की तसवीर मंगा कर कार्रवाई कर रहे. तो दूसरी ओर मुंगेर शहर के आधे से अधिक सड़कें पूरी तरह जर्जर व गड्ढे में तब्दील है. इन सड़कों पर वाहनों का चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा. मॉनसूनी बारिश से सड़क के गड्ढे पानी से भर गया है और ये सड़कें सीधे तौर पर दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा.
कहीं चिकनी तो कहीं जर्जर: मुंगेर शहर विकास के मामले में दो भागों में बंटा है. एक भाग है फोर्ट एरिया मुंगेर. जहां की सड़कें चिकनी है और सड़क साफ सुथरी भी नजर आती. इस फोटे एरिया में प्रमंडल से लेकर जिला स्तरीय आला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का कार्यालय व आवास है. जबकि किला के बाहरी क्षेत्र की कुछ ही सड़कें चिकनी है. जिसमें लल्लू पोखर पटना रोड, चौक बाजार रोड व मुंगेर-जमालपुर रोड शामिल है. लेकिन शहर के अन्य सड़कों की दशा देख कर लोगों को बरबस ही पुरानी यादें ताजा हो जाती. क्योंकि शहर के दर्जन भर सड़कों की स्थिति गड्ढे में तब्दील हो चुकी है और यह सुदूर देहाती क्षेत्र के किसी सड़क से कम नजर नहीं आता.
नहीं हो रही मरम्मत की पहल
मुंगेर शहर के दक्षिणी क्षेत्र में कासिम बाजार थाना से लेकर महद्दीपुर मध्य विद्यालय तक की सड़क को सड़क कहना भी अब मुश्किल हो गया है. गड्ढों के बीच लोग यहां सड़क को तलाश रहे हैं. इसी पथ में कासिम बाजार थाना स्थित है जो शहरी क्षेत्र के आधी आबादी का थाना है. प्रतिदिन लोगों का आना-जाना यहां होता है. साथ ही कासिम बाजार से हसनगंज पथ सीधे तौर पर राष्ट्रीय उच्च पथ 80 को जोड़ता है. किंतु इस पथ की दुर्दशा देख कर क्षेत्र के लोग रोने को विवश हैं. इतना ही नहीं बिंदवारा शर्माटोली पथ, कासिम बाजार मुख्य पथ, शाहजुबैर रोड, मोगल बाजार, सितारिया पेट्रोल पंप राजा बाजार पथ, राइसर, नयागांव, दिलावरपुर पथ, शादीपुर मुख्य पथ पूरी तरह जर्जर हो चुका है. इन पथों की न तो मरम्मती करायी जा रही और नही इसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










