एप से अपडेट होंगे कांवरिये, मिलेगी सूचना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2016 12:59 AM

विज्ञापन

खुशखबरी . श्रावणी मेला को लेकर जिलाधिकारी ने लांच किया मोबाइल एेप विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में आने वाले कांवरियों को हर प्रकार की सूचना उपलब्ध कराने के लिए मुंगेर जिला प्रशासन ने मोबाइल एप की सुविधा लांच की है. जिसके माध्यम से कांवरिया खुद को अपडेट रख पायेंगे. इस एप्लीकेशन में अधिकारियों के कांटेक्ट […]

विज्ञापन

खुशखबरी . श्रावणी मेला को लेकर जिलाधिकारी ने लांच किया मोबाइल एेप

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में आने वाले कांवरियों को हर प्रकार की सूचना उपलब्ध कराने के लिए मुंगेर जिला प्रशासन ने मोबाइल एप की सुविधा लांच की है. जिसके माध्यम से कांवरिया खुद को अपडेट रख पायेंगे. इस एप्लीकेशन में अधिकारियों के कांटेक्ट नंबर के साथ ही मुंगेर जिले में पड़ने वाले 26 किलोमीटर कांवरिया पथ का मैप, स्वास्थ्य केंद्र, धर्मशाला की सूचना जहां उपलब्ध होगी. वहीं खाद्य सामग्रियों की मूल्य तालिका से भी वे अपडेट रह पायेंगे.
मुंगेर : समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार भारती ने मोबइल एप को लांच किया. जिलाधिकारी ने बताया कि इसके माध्यम से कांवरियों को हर प्रकार की सूचनाएं उपलब्ध करायी जायेगी. इस एप में जहां सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराये गये हैं. वहीं मेडिकल ऑफिसर तथा विद्युत भवन एवं पीएचइडी विभाग के अभियंताओं के कांटेक्ट नंबर भी उपलब्ध रहेंगे. इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा कमरायं, गोगाचक व कुमरसार में एकीकृत नियंत्रण कक्ष बनाया गया है.
जहां मुफ्त वाइ-फाइ की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. कांवरिया मुंगेर जिले के प्रवेश द्वार कमरांय पहुंचते ही मुफ्त में वाइफाइ से एप को डाउनलॉड कर सकते हैं. एक बार एप डाउनलॉड होने के बाद नेट का कनेक्टिविटी रहे या न रहे हर प्रकार की सूचनाएं उन्हें अपडेट मिलती रहेगी.
खुले में शौच मुक्त होगा पथ
मुंगेर जिला प्रशासन ने कांवरिया पथ को पूर्णत: खुले में शौच मुक्त करने की व्यवस्था की है. जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए 26 किलोमीटर कांवरिया पथ में 28 शौचालय ब्लॉक बनाये गये हैं. उन्होंने बताया कि इस बार गत वर्ष की अपेक्षा सुविधाओं में बढोतरी की गयी है. पिछले वर्ष जहां 27 शौचालय ब्लॉक थे. वहीं इस बार उसे बढा कर 28 किया गया है.
पथ निर्माण सचिव ने किया मार्ग का अवलोकन
असरगंज . पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के तैयारियों का जायजा लिया और पथों की स्थिति का अवलोकन किया. सुलतानगंज-देवघर स्टेट हाइवे 22 का भी उन्होंने निरीक्षण किया. उनके साथ विभाग के अधीक्षण अभियंता रामावतार साह सहित अन्य मौजूद थे. श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिले. इसके मद्देनजर पथ निर्माण के प्रधान सचिव ने पथों का स्थलीय निरीक्षण किया.
वे कमरांय के समीप कच्ची कांवरिया पथ का भी निरीक्षण किया तथा पथ पर बिछाये जा रहे बालू के संदर्भ में अभियंताओं को प्राक्कलन के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि सरकार की स्पष्ट मंशा है कि कांवरिया मार्ग में बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जाय. इसमें लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं व कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
कांवरिया पथ में बनेंगे 22 पुलिस पोस्ट
15 स्थानों पर रहेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ में जहां 12 अस्थायी स्वास्थ्य शिविर बनाये गये हैं. वहीं तीन स्थायी स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से कांवरियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. कांवरिया पथ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज, तारापुर व संग्रामपुर के साथ ही कमरांय, तेघड़ा, धर्मराय, धोबई, छत्रहार, मणिया धर्मशाला, कुसमार धर्मशाला में अस्थायी शिविर लगाया जायेगा. जहां 24 घंटे चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहेंगे. साथ ही इन केंद्रों पर जीवनरक्षक दवाओं के साथ ही सांप, बिच्छु व कुत्ते के काटने की भी दवा उपलब्ध रहेगी.
श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है. जिसके तहत जहां 22 पुलिस पोस्ट बनाये गये हैं. वहीं लगभग एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि मुंगेर जिले में पड़ने वाले 26 किलोमीटर कांवरिया पथ में जहां मोटर सइकिल से पैट्रोलिंग की जायेगी. वहीं घुड़सवार दस्ता भी तैनात होंगे. इसके लिए दूसरे जिले से 600 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति मुंगेर जिले में की गयी है. श्रावणी मेला में चूंकि बड़ी संख्या में महिलाएं यात्रा करती है. इसलिए इस बार महिला पुलिस की भी व्यवस्था की गयी है. पूरे क्षेत्र कनेक्टिविटी के लिए वायरलेस सेट उपलब्ध कराये गये हैं. एसपी ने बताया कि श्रावणी मेला के लिए सुलतानगंज जाने वाले बड़े वाहन गंगटा जंगल व ऋषिकुंड के रास्ते सुलतानगंज जायेगी. जिस पथ में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन