दम घुटने से दोनों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2016 8:06 AM
विज्ञापन
कुआं की सफाई करने उतरे पिता-पुत्र की मौत दम घुटने से हो गयी. घंटों मशक्कत के बाद कुआं से दोनों को बाहर निकाला गया. मुंगेर/बरियारपुर : बरियारपुर प्रखंड के घोरघट गांव में शुक्रवार को हृदय विदारक घटना घटी. कुआं की सफाई करने उतरे पिता-पुत्र की मौत दम घुटने से हो गयी. घंटों मशक्कत के बाद […]
विज्ञापन
कुआं की सफाई करने उतरे पिता-पुत्र की मौत दम घुटने से हो गयी. घंटों मशक्कत के बाद कुआं से दोनों को बाहर निकाला गया.
मुंगेर/बरियारपुर : बरियारपुर प्रखंड के घोरघट गांव में शुक्रवार को हृदय विदारक घटना घटी. कुआं की सफाई करने उतरे पिता-पुत्र की मौत दम घुटने से हो गयी. घंटों मशक्कत के बाद कुआं से दोनों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने दोनों शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल लाया. प्राप्त समाचार के अनुसार विलक्षण पासवान (55) के घर के सामने एक कुआं था जो पुरी तरह से ढका हुआ था. उसी कुआं में चापाकल लगा कर पानी की व्यवस्था की गयी थी.
शुक्रवार को विलक्षण पासवान कुआं का ढक्कन व लोहे का जलाला हटा कर सफाई के लिए कुएं में उतरा. कुएं की गोलाई काफी कम थी. वह कुएं के आधा ही भाग में उतरा कि उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी. ऑक्सीजन की कमी के कारण वह चिल्लाने लगा और बेहोश होकर पानी में जा गिरा. दम घुटने से उसने दम तोड़ दिया. चिल्लाने की आवाज पर उसका बेटा हेमंत कुमार (22) भी पिता को बचाने कुएं में उतरा और ऑक्सीजन की कमी से उसकी भी मौत हो गयी.
सूचना मिलते ही गांव के लोग कुएं पर पहुंचा लेकिन कोई भी कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पायी. काफी मशक्कत से ढाई घंटे बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल लाया. जबकि बरियारपुर बीडीओ राजेश कुमार ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजनों को तत्काल 10-10 हजार रुपये दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










