यतीम व गरीब के घर भी छायी खुशियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2016 7:58 AM
मुंगेर : खानकाह रहमानी में ईद की नमाज अदा करने के बाद उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए मो. कारी जौहर नियाजी रहमानी ने कहा कि ईद की खुशियां तभी हम सबों के लिए है जब समाज में यतीम, गरीब व अनाथ भी इस खुशी में शामिल हो. यह हमारी और आपकी जिम्मेदारी है […]
मुंगेर : खानकाह रहमानी में ईद की नमाज अदा करने के बाद उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए मो. कारी जौहर नियाजी रहमानी ने कहा कि ईद की खुशियां तभी हम सबों के लिए है जब समाज में यतीम, गरीब व अनाथ भी इस खुशी में शामिल हो. यह हमारी और आपकी जिम्मेदारी है कि वैसे लोग भी उसी प्रकार रमजान के तीस दिन के रोजे के बाद ईद की खुशियां मनाये. जिस प्रकार अमीर व पैसे वाले लोग मनाते हैं.
गरीब के बच्चे भी नये कपड़े पहने और उन्हें भी यह एहसास हो कि हम ईद मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुरान-ए-मजीद के माध्यम से अल्लाह ने जो संदेश दिया है वह स्पष्ट है कि जिस प्रकार हम रमजान के एक माह में दिली तौर पर पाक-साफ रहते हैं. अगले 11 माह में भी उसी प्रकार हमें अपनी नियत साफ रखनी चाहिए. इस दौरान हम भले ही रोजा नहीं रखे, तराबी नहीं पढ़े, लेकिन नमाज जरूर अदा करें तथा जीवन में सच्चाई को आत्मसात करें और नेकी के राह पर चलें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










