शेड नहीं होने से बारिश में भीगते हैं यात्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2016 5:02 AM
मुंगेर : मुंगेर मुख्यालय स्थित टैक्सी स्टैंड से नगर निगम प्रतिवर्ष लाखों की कमाई करती है. लेकिन यात्रियों के लिए यहां एक अदद शेड की व्यवस्था नहीं है. जो चिलचिलाती धूप व मुसलाधार बारिश में उसे राहत पहुंचा सके. हाल यह है कि चिलचिलाती धूप में जहां यात्री झुलसते हैं. वहीं बारिश में भींगने को […]
मुंगेर : मुंगेर मुख्यालय स्थित टैक्सी स्टैंड से नगर निगम प्रतिवर्ष लाखों की कमाई करती है. लेकिन यात्रियों के लिए यहां एक अदद शेड की व्यवस्था नहीं है. जो चिलचिलाती धूप व मुसलाधार बारिश में उसे राहत पहुंचा सके. हाल यह है कि चिलचिलाती धूप में जहां यात्री झुलसते हैं. वहीं बारिश में भींगने को मजबूर हैं. टैक्सी स्टैंड में शेड नहीं रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है़ वाहनों के इंतजार में यात्रियों को घंटों गंदगी के बीच खड़ा
रह कर वाहन का इंतजार करना पड़ता है़ टैक्सी स्टैंड में यात्रियों को सुविधा के नाम पर ठेंगा दिखाया जा रहा है़ यात्री शेड तो दूर की बात, यहां यात्रियों के पीने के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं दी गयी है़ जिसके कारण प्यास लगने पर यात्रियों को खरीद कर बोतलबंद पानी पीना पड़ता है़ वहीं यहां पर शौचालय व यूरिनल की भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










