मुंगेर के मंदिरों से निकाली गयी रथ यात्रा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2016 5:01 AM

विज्ञापन

मुंगेर : आषाढ़ शुक्ल द्वितिया के अवसर पर बुधवार को मुंगेर के विभिन्न मंदिरों द्वारा रथ यात्रा निकाली गई . इसमें शहर के हजारों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने शमिल होकर हयकारा किया. बड़ा महावीर मंदिर से भगवान गोपाल की शोभायात्रा महंत घनश्याम दास के नेतृत्व में निकाली गयी. जिसे अल्प संख्यक आयोग्र के पूर्व […]

विज्ञापन

मुंगेर : आषाढ़ शुक्ल द्वितिया के अवसर पर बुधवार को मुंगेर के विभिन्न मंदिरों द्वारा रथ यात्रा निकाली गई . इसमें शहर के हजारों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने शमिल होकर हयकारा किया.

बड़ा महावीर मंदिर से भगवान गोपाल की शोभायात्रा महंत घनश्याम दास के नेतृत्व में निकाली गयी. जिसे अल्प संख्यक आयोग्र के पूर्व अध्यक्ष मो सलाम ने रवाना किया. सदर अनुमंडलाधिकारी डा कुंदन कुमार तथा बिहार रराज्य धार्मिक न्यास पार्षद के वर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह ने हनुमान जी को चांदी का मुकुट पहना कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की. रथ यात्रा शहर के विभन्न मार्गों से गुजरा.
मौके पर राजेश जैन, शालिग्राम केसरी, मणिशंकर, महंत नरसिंह दास, लाल बाबा, हरे राम पाठक तथा दुर्गेश पाठकौजूद थे. वहीं कष्टहरणी घाट स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से भी रथ यात्रा निकालील गई, जिसकी अगुआई महंत देव नायक ने की. भगवान को रंग-बिरंगे रथ पर सवार कर श्रद्धालुओं ने उनका जय जयकार किया. इससे पहले भगवान जगन्नाथ की विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की गई. दोनों रथ यात्राओं में बाजे गाजे के साथ ध्वज व पताके लेकर श्रद्धालु चल रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन