दूसरे जिलों में बेचता था चोरी की बाइक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2016 4:44 AM

विज्ञापन

गिरोह का सरगना दिलावरपुर का अरवाज पुलिस ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना कोतवाली थाना क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी मो अरवाज है. जिसने अपने पिता के नाम पर ग्लैंबर मोटर साइकिल खरीद रखा है और उसी मोटर साइकिल से जगह-जगह जाकर मोटर साइकिल की चोरी करता है. गिरोह में मो. अरवाज के साथ ही […]

विज्ञापन

गिरोह का सरगना दिलावरपुर का अरवाज

पुलिस ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना कोतवाली थाना क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी मो अरवाज है. जिसने अपने पिता के नाम पर ग्लैंबर मोटर साइकिल खरीद रखा है और उसी मोटर साइकिल से जगह-जगह जाकर मोटर साइकिल की चोरी करता है. गिरोह में मो. अरवाज के साथ ही हजरतगंज निवासी मो. दिलशाद, मकससपुर के कुमार सानू उर्फ छोटू, मो. सैफल, बड़ी बाजार निवासी मो. नौशाद, मो. बली व उसका भाई मो. जफर, खड़गपुर का वजय कुमार दास, मो. सोनू, मो. सद्दाम, अभिषेक कुमार, राजीव दास सहित अन्य शामिल है.
बरामद बाइक में एक स्कूटी भी
अपराधियों ने बताया कि मुंगेर में चोरी गयी मोटर साइकिल को भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया सहित दूसरे जिलों में बेच देता है. जबिक दुसरे जिले से मोटर साइकिल चोरी कर मुंगेर ला कर बेचा जाता है. एसपी ने बताया कि पकडे गये वाहनों में एक स्कूटी है जो मुंगेर से चोरी हुई थी. बांकी सभी गाड़ी दूसरे जिलों से चोरी का है. भागलपुर एसपी को भी इस संबंध में जानकारी दी गयी है. विदित हो कि सरगना मो अरवाज का ननिहाल भागलपुर है. जिससे आशंका जतायी जा रही है कि भागलपुर कनेक्शन उसका मजबूत है.
बरामद बाइक
* बीआर10एन- 9018, पेशन प्रो
* बीआर53टी – 7117, टीवीएस स्टार
* डीएल12एस- 5289, पेशन प्रो
* बीआर2बी- 9910, हिरो होंडा
* बीआर08ए 0336, एलएमएल फ्रीडम
* जेएच05जी 6789, एलएमएल फ्रीडम
* बीआर10टी- 1492, स्कूटी
* बीआर08ए- 4512, होंडा स्पलेंडर
* बिना नंबर के काला रंग की पल्सर
सरकार के सात निश्चय को धरातल पर उतारना प्राथमिकता
नये आयुक्त नवीन चंद्र झा ने संभाला पदभार
मुंगेर. नये प्रमंडलीय आयुक्त नवीन चंद्र झा ने मंगलवार को पदभार संभाला. उन्होंने कहा कि सरकार के सात निश्चय को सरजमीं पर उतारना एवं प्रमंडल के सभी छह जिलों में विधि व्यवस्था कायम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इस मौके पर मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वरुण कुमार सिन्हा, जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडेय एवं प्रमंडल के कई विभागों के उपनिदेशक मौजूद थे.
पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की जो विकास एवं जनकल्याण की योजनाएं चल रही है उसे ईमानदारी पूर्वक कार्यान्वित कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है. शराब बंदी पूर्णत: लागू रहे इसकी समीक्षा की जायेगी. उन्होंने खुद लगभग दस बार कांवर यात्रा किये हैं.
इसलिए आयुक्त के रूप में उनकी प्राथमिकता होगी कि वे मुंगेर जिले में पड़ने वाले 26 किलोमीटर कांवरिया पथ में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध करायें. मुंगेर पहुंचने पर परिसदन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पदभार ग्रहण के मौके पर जनसंपर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी विनय कुमार, उपनिदेशक कल्याण मीणा कुमारी एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन