बड़ी बाजार से मोटरसाइकिल की चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2016 7:03 AM

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर में एकाएक अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है. अपराधी छिनतई, राहजनी एवं मोटर साइकिल चोरी की घटना को अंजाम देकर आम लोगों को दहशत में डाल दिया है. शुक्रवार की शाम भी अपराधियों ने बड़ी बाजार से एक पैथलॉजिकल स्टॉप की मोटर साइकिल की चोरी कर ली. पीड़ित ने कोतवाली थाना […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर में एकाएक अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है. अपराधी छिनतई, राहजनी एवं मोटर साइकिल चोरी की घटना को अंजाम देकर आम लोगों को दहशत में डाल दिया है. शुक्रवार की शाम भी अपराधियों ने बड़ी बाजार से एक पैथलॉजिकल स्टॉप की मोटर साइकिल की चोरी कर ली.

पीड़ित ने कोतवाली थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बरियारपुर निवासी जैनेंद्र कुमार उर्फ सुनील कुमार कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार में गैटवेल पैथलॉजी में काम करता है. अन्य दिनों की भांति उसने अपनी पैशन प्रो मोटर साइकिल जिसका नंबर बीआर 08 सी-4804 पैथलॉजी के सामने लगा दिया. शाम लगभग 7:30 बजे जब घर जाने के लिए निकला तो मोटर साइकिल गायब थी. उसने काफी खोजबीन की लेकिन मोटर साइकिल का कहीं कोई अता-पता नहीं चला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन