अवैध लकड़ी लदा वाहन जब्त, चालक फरार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2016 6:59 AM

विज्ञापन

टेटियाबंबर : शनिवार को अहले सुबह वन विभाग के रेंजर सरोज कुमार के नेतृत्व में गंगटा जंगल में छापेमारी अभियान चलाया गया. जहां अवैध लकड़ी से लदा एक वाहन को जब्त किया गया. जब्त लकड़ी तारापुर निवासी तेतर शर्मा का बताया जाता है. क्षेत्रीय वन पदाधिकारी सरोज कुमार ने बताया कि पिछले एक माह से […]

विज्ञापन

टेटियाबंबर : शनिवार को अहले सुबह वन विभाग के रेंजर सरोज कुमार के नेतृत्व में गंगटा जंगल में छापेमारी अभियान चलाया गया. जहां अवैध लकड़ी से लदा एक वाहन को जब्त किया गया. जब्त लकड़ी तारापुर निवासी तेतर शर्मा का बताया जाता है. क्षेत्रीय वन पदाधिकारी सरोज कुमार ने बताया कि पिछले एक माह से तारापुर के तेतर शर्मा द्वारा वाहन संख्या बी आर 10 जे 8846 से गंगटा जंगल से अवैध रूप से लकड़ी की ढुलाई का कारोबार किया जा रहा था.

इसकी सूचना पूर्व में भी मिली थी. शनिवार को गंगटा जंगल के कंन्दुआतरी ठाढ़ी के समीप नीम का पुराना पेड़ काटकर लोड कर रहा था कि वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर वाहन समेत लकड़ी को जब्त कर लिया. वहीं वाहन चालक फरार होने में सफल रहा. इस छापेमारी से लकड़ी माफियाओं में हडकंप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन