शब-ए-कदर की रात आज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2016 7:59 AM

विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रमजान के आखिरी जुम्मे को अलविदा की नमाज अदा की. इस दौरान सदर बाजार मस्जिद, वलीपुर मस्जिद स्टेशन रोड मस्जिद, खलासी मोहल्ला मस्जिद तथा जनता मोड़ स्थित जामा मस्जिद में नमाजियों ने अलविदा की नमाज पढ़ी. मस्जिदों के इमामों ने […]

विज्ञापन
जमालपुर : जमालपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रमजान के आखिरी जुम्मे को अलविदा की नमाज अदा की. इस दौरान सदर बाजार मस्जिद, वलीपुर मस्जिद स्टेशन रोड मस्जिद, खलासी मोहल्ला मस्जिद तथा जनता मोड़ स्थित जामा मस्जिद में नमाजियों ने अलविदा की नमाज पढ़ी. मस्जिदों के इमामों ने नमाज पढ़ाई. वार्डपार्षद मो जुम्मन ने बताया कि शब-ए-कदर की रात की तैयारी आरंभ हो गयी है.
चांद की 27 वीं तारीख को इस पवित्र रमजान की चौथी शब-ए-कदर की रात होगी. मान्यता है कि इस रात को इबादत करने से हजार महीने के इबादत का फल प्राप्त हो जाता है. अंतिम शब-ए-कदर की रात चांद की 29 वीं तारीख को मनायी जायेगी. इस बीच बाजार की रौनक बढ़ गई है तथा इद के इस्तकबाल से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन