पिंकी अध्यक्ष व राम चरित्र बने उपाध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2016 6:48 AM
विज्ञापन
पंचायत चुनाव . जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए हुआ चुनाव समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ. इसमें पिंकी देवी अध्यक्ष व राम चरित्र मंडल उपाध्यक्ष बने. मुंगेर : […]
विज्ञापन
पंचायत चुनाव . जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए हुआ चुनाव
समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ. इसमें पिंकी देवी अध्यक्ष व राम चरित्र मंडल उपाध्यक्ष बने.
मुंगेर : समाहरणालय में सुबह 10 बजे से जिला परिषद के सदस्यों का प्रवेश प्रारंभ हो गया. जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम सभी विजयी 14 सदस्यों को जिला पिरषद की सदस्यता ग्रहण करायी. जिसके बाद जिप अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरु की गयी. अध्यक्ष पद के लिए पिंकी देवी व संजय कुमार सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की. सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया. मतगणना के उपरांत पिंकी देवी को जहां 9 मत प्राप्त हुए.
वहीं संजय कुमार सिंह को 4 मत प्राप्त हुए. जबकि एक मत रद्द किया गया. इसके बाद जिलाधिकारी ने पिंकी देवी को जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया. अध्यक्ष चुनाव के उपरांत जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई. जिसमें दुर्गेश कुमार सिंह व रामचरित्र मंडल ने अपनी दावेदारी पेश किया. जिसके बाद मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई. मतगणना में दोनों अभ्यर्थियों के पक्ष में 7-7 मत पड़े. मत बरारबर होने पर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग के निर्देश को पढ़ कर सदस्यों को दिलाया.
जिसके बाद लकी ड्रा कराने का निर्णय लिया. दो कागज के टुकड़ों पर दो सदस्यों से दोनों अभ्यर्थी का नाम लिखा गया और कागज के टुकड़ों को मोड़ कर एक डब्बा में गिरा दिया गया. जिसके बाद परची निकालने के लिए नामित पदाधिकारी एनडीसी प्रेमकांत सूर्य को बुलाया गया.
उन्होंने डब्बा से एक परची निकाली जिस पर रामचरित्र मंडल का नाम लिखा हुआ था. निर्वाची अधिकारी ने राम चरित्र मंडल को उपाध्यक्ष पद पर विजयी होने का घोषणा किया. अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. मौके पर अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा, जेनेंद्र कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सुखदेव प्रसाद मुख्य रुप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










