जमीन के रुपये नहीं देने पर पत्नी व बेटे ने वृद्ध को अधमरा कर फेंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2016 6:47 AM
हवेली खड़गपुर : शामपुर ओपी थाना क्षेत्र के ऋषिकुंड से ग्रामीणों की सूचना पर शामपुर थाना पुलिस ने घायल कर फेंक दिये गये 55 वर्षीय वृद्ध सदानंद मंडल को बरामद किया. पुलिस ने वृद्ध को ईलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से वृद्ध […]
हवेली खड़गपुर : शामपुर ओपी थाना क्षेत्र के ऋषिकुंड से ग्रामीणों की सूचना पर शामपुर थाना पुलिस ने घायल कर फेंक दिये गये 55 वर्षीय वृद्ध सदानंद मंडल को बरामद किया. पुलिस ने वृद्ध को ईलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से वृद्ध सदानंद मंडल की जान बची. उन्होंने बताया कि सदानंद को कब्जे मे लेकर बेहतर ईलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है.
वह बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर बस्ती का रहने वाला है. सदानंद मंडल की स्थिति में सुधार आने पर फर्द बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. उन्होंने बताया कि रुपये के लिए पत्नी और बेटा राहुल व अरबिन्द मंडल के सहयोग से धारदार हथियार से सदानंद को जख्मी किया है. अरबिन्द मंडल, राहुल व पत्नी घर से फरार है.
अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सदानंद डेढ लाख रुपए में जमीन बेचा था उसी रुपए के विवाद में पत्नी व बेटे ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर बरियारपुर के गुलाबी गैंग द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी और बरियारपुर थानाध्यक्ष अभिनव दूबे घटनास्थल पर पहुंचे. वे भी मामले की तहकीकात कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










