शक्तिपीठ चंडिका स्थान होगा हाइटेक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2016 6:25 AM
विज्ञापन
चंडिका स्थान की होगी अपनी बेबसाइट मुंगेर : प्रसिद्ध सिद्धपीठ चंडिका स्थान को हाई टेक बनाने की कवायद तेज हो गयी है. चंडिका स्थान के चप्पा-चप्पा पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी. जबकि शक्तिपीठ का अपना वेबसाइट होगा. ताकि दुनिया के किसी भी भाग में बैठे लोग एक क्लिक कर मां चंडिका की महिमा एवं […]
विज्ञापन
चंडिका स्थान की होगी अपनी बेबसाइट
मुंगेर : प्रसिद्ध सिद्धपीठ चंडिका स्थान को हाई टेक बनाने की कवायद तेज हो गयी है. चंडिका स्थान के चप्पा-चप्पा पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी. जबकि शक्तिपीठ का अपना वेबसाइट होगा. ताकि दुनिया के किसी भी भाग में बैठे लोग एक क्लिक कर मां चंडिका की महिमा एवं उससे जुड़े हर गतिविधि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
चंडिका स्थान न्यास परिषद के अध्यक्ष जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने विकास का खाखा खींचा है. उनके कई निर्णय से पंडा समाज खिन्न होकर हड़ताल पर भी चले गये. लेकिन उन्होंने विकास की जो रुपरेखा तैयार की उस पर कार्रवाई की प्रारंभ कर दी है. चंडिका स्थान को पूरी तरह से हाइटेक करने की दिशा में कार्य प्रारंभ हो गया है. चंडिका स्थान में कंप्यूटर सेट, प्रिटंर, बिलिंग साफ्टवेयर, इंटरनेट कनेक्शन, ऑनलाइन पैमेंट की व्यवस्था की जायेगी.
जबकि चंडिका स्थान में आठ सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. इतना ही नहीं चंडिका स्थान का खुद का बेबसाइड भी लांच किया जायेगा. चंडिका धार्मिक न्यास समिति के सचिव प्रभु दयाल सागर उर्फ सागर यादव ने बताया कि जिलाधिकारी सह समिति के अध्यक्ष के निर्देश पर चंडिका स्थान विकास को लेकर गतिविधि को तेज किया जा रहा है. गर्भ गृह से लेकर चंडिका स्थान परिसर में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










