वाहन चेकिंग से हड़कंप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2016 6:24 AM

विज्ञापन

अभियान. 27 दिनों की चेकिंग में पुलिस ने 5.75 लाख वसूले बिना हाथ-पैर हिलाये ही विभाग के खाते में मोटी राशि पहुंच रही है व उसका राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा हो रहा. मुंगेर : पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वाहनों की धड़-पकड़ कर पुलिस ने 5 लाख 75 हजार […]

विज्ञापन

अभियान. 27 दिनों की चेकिंग में पुलिस ने 5.75 लाख वसूले

बिना हाथ-पैर हिलाये ही विभाग के खाते में मोटी राशि पहुंच रही है व उसका राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा हो रहा.
मुंगेर : पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वाहनों की धड़-पकड़ कर पुलिस ने 5 लाख 75 हजार 150 रुपया का फाइन वसूली कर परिवहन विभाग को दिया. जिसके कारण परिवहन विभाग की बल्ले-बल्ले है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देशन में जिले के सभी थानों व ओपी द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही फाइन काटने एवं वसूली का अधिकार भी पुलिस अधिकारियों को दिया गया है. एसपी ने क्राइम मिटिंग में सभी पुलिस अधिकारियों को प्रतिदिन वाहन चेकिंग का निर्देश दिया था. साथ ही इस कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने की भी चेतावनी दी थी. फलत: जिले में बड़े पैमाने पर वाहन चेकिंग अभियान चला.
परिवहन विभाग द्वारा जून माह में लगभग 9 लाख रुपये राजस्व की वसूली की गयी. जिसमें वाहनों के फाईन के साथ ही वाहन टैक्स के रुप में जमा राशि शामिल है. अगर पुलिस विभाग की वसूली से परिवहन विभाग की वसूली से तुलना की जाय तो परिवहन विभाग राजस्व वसूली में पूरी तरह फेल रही. पुलिस विभाग की वाहन चेकिंग से परिवहन विभाग की बल्ले-बल्ले है. पुलिस कर्मी चिलचिलाती धूप में सड़कों पर खड़ा होकर वाहन चेकिंग कर राजस्व वसूली में लगे हैं. जबकि परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मी अपने कार्यालय में बैठ कर पुलिस विभाग द्वारा काटे गये परची पर एक्ट के अनुसार फाइन करते हैं. लगता है मानो पुलिस विभाग अपराधियों, चोरों और लोगों के जान माल सुरक्षा करना जहां दायित्व है, वहीं वाहन चेकिंग कर सरकार को राजस्व भी दे रही है.
कहते हैं डीटीओ
डीटीओ नजीर अहमद ने बताया कि विभाग द्वारा भी लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाता है. राजस्व वसूली का जो लक्ष्य दिया गया है. उससे अधिक की वसूली की जाती है. इसमें पुलिस विभाग का भी सहयोग रहता है.
कहते हैं पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि जब से वाहन चेकिंग कर फाईन काटने व वसूली का अधिकार मुंगेर पुलिस को मिला है. तभी से वाहन चेकिंग अभियान का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा और राजस्व की भी वसूली होती रहेगी.
20493 वाहनों की हुई चेकिंग
पुलिस अधीक्षक अशीष भारती ने बताया कि 1 जून से 27 जून तक चले वाहन चेकिंग अभियान में 20,493 वाहनों की चेकिंग की गयी. जबकि 1,775 वाहनों को जब्त किया किया गया. वाहनों से 5 लाख 75 हजार रुपये 150 रुपये की फाईन काटी व वसूली गयी है. जिसे परिवहन विभाग के हवाले कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन