छपरा में गिरफ्तार नीरज को रिमांड पर लेने की कार्रवाई शुरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2016 6:54 AM

विज्ञापन

रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ की जायेगी, जिससे छिनतई में शामिल अन्य अपराधियों की जानकारी हासिल हो सके मुंगेर : छपरा में गिरफ्तार नीरज उर्फ राजा को मुंगेर में 10 लाख छिनतई मामले में रिमांड पर लेने की कवायद मुंगेर पुलिस ने प्रारंभ कर दी है. रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ की जायेगी. […]

विज्ञापन

रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ की जायेगी, जिससे छिनतई में शामिल अन्य अपराधियों की जानकारी हासिल हो सके

मुंगेर : छपरा में गिरफ्तार नीरज उर्फ राजा को मुंगेर में 10 लाख छिनतई मामले में रिमांड पर लेने की कवायद मुंगेर पुलिस ने प्रारंभ कर दी है. रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ की जायेगी. जिससे छिनतई में शामिल अन्य अपराधियों की जानकारी हासिल हो सके. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि छपरा पुलिस ने बैंक के सामने छिनतई करने वाले एक गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया.
जब मुंगेर पुलिस ने पांचों की तसवीर छपरा पुलिस से लेकर पड़ताल की तो एक युवक का शिनाख्त हुआ. जो मुंगेर युनियन बैंक के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिख रहा है. मुंगेर पुलिस छपरा जाकर मामले की पड़ताल की. तीन संदिग्ध युवकों को मुंगेर पुलिस ने तसवीर भी जारी की थी. अब एक संदिग्ध युवक को छपरा में गिरफ्तार कर लिया गया है.
जिसे रिमांड पर लेने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. नीरज उर्फ राजा से पूछताछ कर 10 लाख रुपये छिनतई में शामिल अन्य अपराधियों की शिनाख्त की जायेगी और उसकी गिरफ्तार किया जायेगा. विदित हो कि छपरा में पांच अपराधियों में दो बेगूसराय, दो वैशाली एवं एक सारण का रहने वाला है. सारण के नीरज उर्फ राजा की शिनाख्त मुंगेर पुलिस ने मुंगेर के संवेदक निरंजन शर्मा के स्टॉफ से 10 लाख रुपये छिनतई मामले में शिनाख्त किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन