अध्ययनरत छात्र शिक्षा पद्धति में सुधार की कर रहे मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2016 4:34 AM
मुंगेर : बिहार बोर्ड की इंटर टॉपर्स घोटला ने एक ओर जहां राज्य की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया. वहीं अब अध्यनरत छात्र-छात्राएं भी बोर्ड की इस शिक्षा पद्धति से नाखुश हैं. अब ये बच्चे भी सरकार से शिक्षा पद्धति में सुधार की मांग करने लगे हैं. इंटर में अध्यनरत छात्र आदर्श […]
मुंगेर : बिहार बोर्ड की इंटर टॉपर्स घोटला ने एक ओर जहां राज्य की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया. वहीं अब अध्यनरत छात्र-छात्राएं भी बोर्ड की इस शिक्षा पद्धति से नाखुश हैं. अब ये बच्चे भी सरकार से शिक्षा पद्धति में सुधार की मांग करने लगे हैं. इंटर में अध्यनरत छात्र आदर्श कुमार, अप्रितम कुमार, प्रिंस, सौरभ, रवि, सूरज, हेमंत, राजन ने एक संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा कि टॉपर्स घोटाला ने शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है.
घोटाला में हर दिन नये-नये खुलासे हो रहे हैं. टॉपर्स के लिए पैसे की लेनदेन तो कभी टॉपर्स की कॉपी में हेराफेरी की बात सामने आ रही है. शिक्षा पद्धति में ऐसी गड़बड़ी होना चिंता का विषय है. छात्रों ने कहा कि हम अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित है. साथ ही हम शर्म भी महसूस कर रहे हैं कि हम बिहार बोर्ड के उत्तीर्ण छात्र हैं. सरकार ने जो कार्रवाई की है वह बेहतर है. लेकिन सरकार और शिक्षा विभाग के साथ हमें भी अपने आप को जागरूक करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










