अब तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2016 4:00 AM
विज्ञापन
न छिनतई का खुलासा, न चोरी गये कंप्यूटर की बरामदगी मुंगेर : 10 लाख छिनतई एवं सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय से चोरी गये कंप्यूटर का अब तक पुलिस पता नहीं लगा पायी है. न तो आपराधिक गिरोह की पहचान हो पायी और न ही किसी कि गिरफ्तारी की संभव हो पायी. लेकिन पुलिस की माने […]
विज्ञापन
न छिनतई का खुलासा, न चोरी गये कंप्यूटर की बरामदगी
मुंगेर : 10 लाख छिनतई एवं सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय से चोरी गये कंप्यूटर का अब तक पुलिस पता नहीं लगा पायी है. न तो आपराधिक गिरोह की पहचान हो पायी और न ही किसी कि गिरफ्तारी की संभव हो पायी. लेकिन पुलिस की माने तो वह दिन रात मामलों के उद्भेदन लगी है. विदित हो कि 6 जून को अपराधियों ने ठेकेदार निरंजन शर्मा के कर्मचारी से उनके घर के सामने ही मोटर साइकिल सवार उच्चकों ने 10 लाख रुपये छिन लिया. इस मामले यूनियन बैंक से पुलिस ने वीडियो फुटेज निकाला. जिसमें तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा जा रहा है.
काफी खोज के बावजूद भी तीनों युवक के बारे में कुछ पता नहीं चला. आजिज मुंगेर पुलिस ने तीनों की तसवीर सोशल मीडिया पर जारी किया. बावजूद अब तक युवकों की शिनाख्त नहीं हुई है. इधर कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी केलाबाड़ी स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय से 8 जून को अपराधियों ने 4 कंप्यूटर सेट, 2 प्रिंटर एवं 1 स्केनर की चोरी कर ली. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस मामलों के उद्भेदन में लगी हुई है.
जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी. सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय से चोरी गये कंप्यूटर की भी शीघ्र बरामदगी कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










