पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज का एक मार्ग बंद, जाम से परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2016 5:44 AM
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण किया गया है बंद एक ही मार्ग से वाहनों का होता है आवागमन मुंगेर : पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज के एक मार्ग को सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण बंद दिया गया है. एक ही तरफ से वाहनों का आना-जाना होता है. जिसके कारण ब्रिज के दोनों और हमेशा […]
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण किया गया है बंद
एक ही मार्ग से वाहनों का होता है आवागमन
मुंगेर : पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज के एक मार्ग को सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण बंद दिया गया है. एक ही तरफ से वाहनों का आना-जाना होता है. जिसके कारण ब्रिज के दोनों और हमेशा जाम की स्थति बनी रहती है और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा.
सप्ताह से चल रहा है पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य
पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज के एक मार्ग में पिछले एक सप्ताह से पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. जिसके कारण उस मार्ग में आवागमन को रोक दिया गया है. जबकि एक ही मार्ग से वाहनों का आवागमन होता है. विदित हो कि शहर प्रवेश करने के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है.
जिसके कारण इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है. सैकड़ों वाहन रोजाना इस होकर गुजरते हैं, लेकिन ब्रिज के अंदर वाहनों को आर-पार करने में काफी कठिनाई होती है और देखते ही देखते जाम की स्थति उत्पन्न हो जाती है. वाहनों की लंबी कतार पुल के दोनों ओर लग जाती है. जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हर रोज जाम की शिकायत मिलने के बावजूद भी ट्रैफिक पुलिस की भी व्यवस्था नहीं है.
जाम का मुख्य कारण पुल के पूर्वी भाग में जमालपुर जाने वाले ऑटो का अवैध स्टैंड बताया जाता है. हर समय एक दर्जन की संख्या में ऑटो पुल के द्वार के समीप ही खड़ी रहती है. जिससे जाम की समस्या विकराल हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










