कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मियों ने की पिटाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2016 5:56 AM

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर न्यायालय परिसर में सोमवार को पुलिसकर्मियों ने बरियारपुर के ब्रह्मस्थान निवासी अवकाश प्राप्त फौजी मनोज कुमार साह की पिटाई कर दी. जिसके बाद कुछ देर के लिए वहां स्थिति अस्त-व्यस्त हो गयी. बाद में न्यायिक पदाधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. सोमवार को जहां पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह मुंगेर […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर न्यायालय परिसर में सोमवार को पुलिसकर्मियों ने बरियारपुर के ब्रह्मस्थान निवासी अवकाश प्राप्त फौजी मनोज कुमार साह की पिटाई कर दी. जिसके बाद कुछ देर के लिए वहां स्थिति अस्त-व्यस्त हो गयी. बाद में न्यायिक पदाधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. सोमवार को जहां पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह मुंगेर न्याय मंडल के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार सिंह का मुंगेर न्यायालय में परिभ्रमण व निरीक्षण कार्यक्रम था. वहीं पुलिसकर्मियों की मनमानी के कारण न्यायालय परिसर में हंगामा खड़ा हो गया.

परिवार न्यायालय में कांड संख्या 101/15, 323/15 में दीपशिखा बनाम पुरुषोत्तम कुमार के बीच मामला चल रहा है. इसमें दीपशिखा अपने पिता मनोज कुमार साह के साथ न्यायालय आयी थी. उसके साथ एक डेढ़ वर्ष की बच्ची भी थी. न्यायालय परिसर में बच्चा के रोने पर पुलिसकर्मियों ने आपत्ति व्यक्त करते हुए मनोज कुमार साह से उलझ गया और मामला इस कदर बढ़ा कि पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी. बाद में न्यायिक पदाधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन