श्रीकृष्ण सेवा सदन बिहार की अमूल्य धरोहर : राज्यपाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2016 6:38 AM

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के महामहिम राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने कहा है कि श्रीकृष्ण सेवा सदन मुंगेर ही नहीं बल्कि बिहार की अमूल्य धरोहर है, जिसे संजोने व विकसित करने की जरूरत है. उन्होंने रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में मुंगेर पहुंचने पर श्रीकृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय का निरीक्षण व अवलोकन किया. वे […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के महामहिम राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने कहा है कि श्रीकृष्ण सेवा सदन मुंगेर ही नहीं बल्कि बिहार की अमूल्य धरोहर है, जिसे संजोने व विकसित करने की जरूरत है. उन्होंने रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में मुंगेर पहुंचने पर श्रीकृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय का निरीक्षण व अवलोकन किया.

वे मुख्य रूप से बिहार योग विद्यालय में व्यक्तिगत प्रवास में आये हैं. सर्वप्रथम उन्होंने डॉ श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सेवा सदन परिसर में ट्रस्ट के सचिव प्रभात कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया. राज्यपाल ने यहां की महत्वपूर्ण व दुर्लभ पुस्तकों को भी देखा. राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने कहा कि यह पुस्तकालय काफी समृद्ध है और यहां दुर्लभ पुस्तकें भी हैं, जो हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. इनको सुरक्षित व संरक्षित रखने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन