हादसे में विद्युतकर्मी की मौत, हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2016 4:06 AM
विज्ञापन
दुखद . राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर नौवागढ़ी के समीप हुई घटना मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर नौवागढ़ी के समीप गुरुवार की सुबह दो मोटर साइकिल के टक्कर में विद्युतकर्मी की मौत हो गयी, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गंभीर अवस्था में भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया […]
विज्ञापन
दुखद . राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर नौवागढ़ी के समीप हुई घटना
मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर नौवागढ़ी के समीप गुरुवार की सुबह दो मोटर साइकिल के टक्कर में विद्युतकर्मी की मौत हो गयी, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गंभीर अवस्था में भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. इधर, विद्युतकर्मी की मौत के मामले में परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल में हंगामा किया. बाद में सदर एसडीओ कुंदन कुमार, डीएसपी ललित मोहन शर्मा, कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिन्हा व कासिम बाजार इंस्पेक्टर राकेश कुमार अस्पताल पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया.
मुंगेर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी मनोज कुमार झा गया जिले में विद्युत विभाग में कार्यरत था. वह पंचायत चुनाव में वोट डालने गांव आया था. गुरुवार की सुबह वह मोटर साइकिल से नौवागढ़ी बाजार से घर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक मोटर साइिकल से टक्कर हो गयी. जिसमें दोनों मोटर साइकिल सवार घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया.
मुंगेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत कर्मी घायल सच्चिदानंद सिंह के घायल होने की सूचना पर एसपी ऑफिस के पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, जबकि मनोज कुमार झा का घंटों सही इलाज नहीं हो पाया और उसकी मौत हो गयी. चिकित्सक द्वारा लगभग दो घंटे बाद मनोज के मृत घोषित किये जाने पर परिजन आक्रोशित हो गये और अस्पताल में हो-हंगामा किया. हंगामा होते ही चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल परिसर से लापता हो गये.
इधर, आक्रोशित लोगों द्वारा अस्पताल में तोड़फोड़ की सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ ही एसडीओ व डीएसपी अस्पताल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. परिजन चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. इस मामले में मृतक की पत्नी ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन भी दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










