तोड़ दीजिए भट्ठी सरकार आपके साथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 2:44 AM
विज्ञापन
मुंगेर : सीएम ने जीविका की दीदियों का किया आह्वान राणा गौरी शंकर4 मुंगेर :बिहार में पूर्ण शराबबंदी सामाजिक परिवर्तन की बुनियाद है. इसे हर कीमत पर लागू किया जायेगा. चाहे यह जिंदगी रहे या न रहे लेकिन शराबबंदी पर कोई समझौता नहीं होगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर में कही. वे मुंगेर […]
विज्ञापन
मुंगेर : सीएम ने जीविका की दीदियों का किया आह्वान
राणा गौरी शंकर4
मुंगेर :बिहार में पूर्ण शराबबंदी सामाजिक परिवर्तन की बुनियाद है. इसे हर कीमत पर लागू किया जायेगा. चाहे यह जिंदगी रहे या न रहे लेकिन शराबबंदी पर कोई समझौता नहीं होगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर में कही. वे मुंगेर के पोलो मैदान में मंगलवार को जीविका द्वारा आयोजित मद्य निषेध कार्यक्रम में प्रमंडल के लगभग दस हजार जीविका की दीदियों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने जीविका की सदस्यों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि जहां भी शराब की भट्ठी नजर आये उसे तोड़ दीजिए, सरकार आपके साथ है.
देश के अन्य राज्यों में भी हाे रहा असर : उन्होंने कहा कि शराब के कारोबारी बड़े ही ताकतवर हैं. धन के बल पर वे लाख झूठ और फरेब की बात करें, लेकिन हम शराब मुक्त समाज बनायेंगे. हमने एक बार जब कदम आगे बढ़ा दिया, तो फिर किसी भी कीमत पर कदम पीछे नहीं हटायेंगे. आज कुछ लोग भ्रम की स्थिति फैलाने में लगे हैं, लेकिन उन्हें यह पता होना चाहिए कि शराब पीने का कोई मौलिक अधिकार संविधान में नहीं है.
संविधान की धारा 47 में राज्यों को शराबबंदी का दायित्व दिया गया है और हमने अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए बिहार में पूर्ण शराबबंदी की है. इसका असर देश के अन्य प्रांतों में भी हो रहा है. आज सरकार बनने के तुरंत बाद तमिलनाडु की जयललिता सरकार ने 500 शराब की दुकानों को बंद कर दिया है. धीरे-धीरे अन्य प्रदेश भी इसे लागू करेंगे. हमारे पड़ोसी राज्य झारखंड व उत्तरप्रदेश में भी शराबबंदी लागू की जानी चाहिए.
हमें सावधान व सचेत रहना है : उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सौवें साल में हमने पूर्ण शराबबंदी लागू कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है. बिहार में पहली अप्रैल से शराबबंदी के बाद बेहतर माहौल बना है. आपराधिक घटनाओं के साथ ही महिला उत्पीड़न में जहां कमी हुई है, वहीं सड़क दुर्घटनाएं भी कम हुई हैं. उन्होंने जीविका की दीदियों का आह्वान करते हुए कहा कि हमने शराबबंदी की है और उसे भरपूर जन समर्थन प्राप्त हो रहा है, लेकिन हमें सावधान व सचेत रहना है, तभी हम शराब मुक्त समाज बना पायेंगे.
तोड़ दीजिए भट्ठी…
बिहार में मंगल राज : मुख्यमंत्री ने कहा कि गया और सीवान की घटना के प्रति वे काफी गंभीर हैं और उन मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है. आज कुछ लोग जंगल राज की बात कह रहे, लेकिन बिहार में मंगल राज है, कानून का राज है. पिछले 53 दिनों में राज्य में 39.47 प्रतिशत अपराध में कमी आयी है.
इन्होंने भी किया संबोधित : सभा को राज्य के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो. चंद्रशेखर, सामाजिक कल्याण मंत्री मंजु वर्मा, पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत, राज्य के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक प्रमोद कुमार ठाकुर ने भी संबोधित किया. जबकि ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने जीविका के गठन और उसके विकास कार्यों को विस्तार से बताया.
सामाजिक परिवर्तन की बुनियाद है शराबबंदी
दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.
प्रमंडल के सभी िजलों में कार्यों की समीक्षा भी की
मुख्यमंत्री ने प्रमंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ इस क्षेत्र में विकास की रूपरेखा पर चर्चा की. प्रमंडलीय सभागार में प्रमंडल के सभी जिले मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया व बेगूसराय के अधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था व सात निश्चय कार्यक्रम की समीक्षा की. इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचइडी, ग्रामीण विकास सहित दर्जन भर विभागों के प्रधान सचिव मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










