झुलस रहे हैं लोग, रहम करो सूर्य देवता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2016 4:55 AM
विज्ञापन
लू के चल रहे थपेड़े . गरमी में नरमी के आसार नहीं, पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना गरमी लगातार बढ़ रही है. लोगों को घर बैठे परेशानी हो रही है. पंखे गरम हवा देते हैं. गरम पानी से नहाने की मजबूरी बनी हुई है. ऐसे में पंचायत चुनाव हो रहा है. […]
विज्ञापन
लू के चल रहे थपेड़े . गरमी में नरमी के आसार नहीं, पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना
गरमी लगातार बढ़ रही है. लोगों को घर बैठे परेशानी हो रही है. पंखे गरम हवा देते हैं. गरम पानी से नहाने की मजबूरी बनी हुई है. ऐसे में पंचायत चुनाव हो रहा है. जनसंपर्क में प्रत्याशियों की हालत खराब है. लोग बीमार हो रहे हैं. लेकिन अगले कुछ दिनों तक गरमी अौर बढ़ने की आशंका है. कम होने के आसर नहीं दिख रहे.
मुंगेर : जिले में गरमी का कहर इस कदर जारी है कि कोई कोल्ड ड्रिंक्स पीकर अपनी प्यास बुझा रहा है, तो कोई शरबत पीकर. मौसम ऐसा हो गया है कि लोग अपने घर से बाहर निकलने से पहले कई बार सोचते हैं. सुबह से ही कड़ी धूप व गरम पछुआ हवा में लोग झुलसने को मजबूर हैं. अप्रैल महीने में ही मई-जून जैसी इस भीषण गरमी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहा.
बढ़ती गरमी ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी
बढ़ती गरमी ने लोगों की बेचैनी काफी बढ़ा दी है. जिसके कारण आम जनों को काफी परेशानी हो रही. इस मौसम की मार खास कर उन्हें झेलना पड़ रहा है, जो हर दिन अपने स्कूल, कॉलेज व ऑफिस जाने को मजबूर हैं. ऐसे लोग न चाहते हुए भी चिलचिलाती धूप व गरम हवाओं का सामना करना पड़ रहा है.
जिसके कारण कई लोग प्रतिदिन बीमार भी हो रहे. जैसे- जैसे गरमी बढ़ रही है, वैसे- वैसे लोगों की बेचैनी भी बढ़ने लगी है. जिसका असर बाजारों सबसे अधिक देखा जा रहा है. लोग गरमी से निजात पाने के लिए फ्रिज, एसी, कूलर, पंखा व अन्य आराम की वस्तुएं खरीद रहे हैं.
अप्रैल में हो रही मई-जून जैसी गरमी
44 डिग्री के पार जा सकता है पारा
इस साल अप्रैल पिछले पांच वर्षों की तुलना में ज्यादा गर्म रह रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल में ही पारा 44 डिग्री के पार पहुंच सकता है. गांव से लेकर शहर व घर से कार्यालय तक की हालत खराब हो गयी है.
नल का पानी 30 डिग्री तक गरम
छत पर रखे टंकी का पानी सोमवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच 28 से 30 डिग्री तक गर्म रहा. जिला कृषि विभाग के अनुसार, तेज धूप और गरमी के कारण बड़ी मात्रा में पानी वाष्प बनकर उड़ जा रहा है. एक वर्गमीटर क्षेत्र में पानी भर कर रखा जाये, तो करीब 10 से 12 लीटर पानी वाष्प बन जा रहा है. मौसम विज्ञान विभाग जमीन की सतह व उसके नीचे का तापमान दर्ज करता है. विभाग के अनुसार, सोमवार को सतह का तापमान 60 डिग्री रहा, जबकि सतह के नीचे का तापमान 6 डिग्री कम 55 डिग्री सेल्सियस रहा.
लगातार बढ़ती जा रही गरमी, खूब बिक रहे एसी-फ्रिज व कूलर-पंखे
स्कूली बच्चों को राहत नहीं
गरमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों का संचालन समय में बदलाव किया है. अब स्कूल का संचालन प्रात:कालीन सत्र में हो रहा है, लेकिन छुट्टी के समय धूप इतनी तीखी हो जाती है कि बच्चों के लिए घर लौटना मुश्किल हो जाता है. स्कूल से घर लौटने तक उनके चेहरे कुम्हला जाते हैं. सुबह से ही हवा गरम होकर लू बरसा रही है. छुट्टी के समय धूप इतनी तीखी हो जाती है कि स्कूली बच्चे बीमार हो रहे हैं. काफी संख्या में बच्चे लू की चपेट में आ रहे हैं. उन्हें कै-दस्त की शिकायत हो रही है.
शीतल पेय,तरबूज आदि की बिक्री बढ़ी
गरमी के कारण बाजारों में तरबूज, डाभ, खरबूज आदि की बिक्री बढ़ गयी है. लोग खाने से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन कर रहे हैं. सत्तू की मांग भी बढ़ गयी है.
पंखे की हवा भी अप्रभावी: पारा चढ़ने के साथ ही कूलर की मांग भी काफी बढ़ गयी है. गरमी बढ़ने की वजह से पंखे से भी गरम हवा निकल रही है, जो गरमी दूर करने अप्रभावी साबित हो रहा है. कूलर से कुछ हद तक राहत मिल रही है.
इस वक्त लू का सबसे ज्यादा खतरा
गरमी बढ़ने के साथ लोग लगातार बीमार हो रहे हैं. खासकर बच्चे लू की चपेट में आ रहे हैं. सुबह से ही तेज धूप के कारण धरती अग्नि कुंड की भांति गरम होने लगी है. हल्की सी लापरवाही के कारण परेशानी बढ़ रही है. तेज बुखार,डीहाइड्रेशन,डायरिया आदि की समस्या हो रही है. चिकित्सक के मुताबिक तेज गरमी में लू का खतरा सबसे ज्यादा होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










