लोगों में बढ़ रहा तौलिये और दुपट्टे का क्रेज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2016 4:54 AM

विज्ञापन

मुंगेर : आधुनिकता के इस दौर में अब लोग गरमी के दिनों में अपनी लाइफ स्टाइल भी लगभग बदल चुके हैं. दशक पहले लोग गरमी के दिनों में घर से बाहर निकलते ही छतरी तान देते थे. जो उन्हें न सिर्फ सिर ढकने बल्कि पूरे शरीर को छाया प्रदान करती थी. किंतु महिलाएं व युवतियां […]

विज्ञापन

मुंगेर : आधुनिकता के इस दौर में अब लोग गरमी के दिनों में अपनी लाइफ स्टाइल भी लगभग बदल चुके हैं. दशक पहले लोग गरमी के दिनों में घर से बाहर निकलते ही छतरी तान देते थे. जो उन्हें न सिर्फ सिर ढकने बल्कि पूरे शरीर को छाया प्रदान करती थी. किंतु महिलाएं व युवतियां अब धूप से बचने के लिए जहां छतरी के बदले दुपट्टे का इस्तेमाल करने लगीं हैं. वहीं पुरुष वर्ग भी छतरी को बाय- बाय कर तौलिये से अपने सिर व चेहरे को ढक धूप से बचने में लग गये हैं. एक छतरी व्यवसायी ने बताया कि पिछले तीन- चार साल से छतरी की बिक्री काफी घट गयी है. अब इक्का- दुक्का लोग ही खास अपने छोटे बच्चे के स्कूल जाने के लिए रंग- बिरंगी छतरी खरीदने आते हैं.

गरमी के फल व जूस की कीमत
फल / जूस कीमत
बेल का शरबत 10 रुपये / ग्लास
मौसम्मी का जूस 30 रुपये / ग्लास
सत्तू का घोल 8- 10 रुपये / ग्लास
मैंगो शेक 30 रुपये / ग्लास
नारियल पानी 40 रुपये / पीस
तरबूज 35- 40 रुपये / किलो
खरबूजा 100 रुपये / किलो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन