सड़क दुर्घटना में मुखिया प्रत्याशी की मौत, दो घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2016 4:52 AM

विज्ञापन

खगड़िया से लौटने के क्रम में मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त इलाज के लिए खगड़िया ले जाया गया जहां हो गयी मौत मुंगेर / बरियारपुर : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मुखिया प्रत्याशी की जहां मौत हो गयी. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती […]

विज्ञापन

खगड़िया से लौटने के क्रम में मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त

इलाज के लिए खगड़िया ले जाया गया जहां हो गयी मौत
मुंगेर / बरियारपुर : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मुखिया प्रत्याशी की जहां मौत हो गयी. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
बरियारपुर प्रखंड के झौवा बहियार पंचायत से मुखिया प्रत्याशी फूला देवी की मौत खगड़िया में सड़क दुर्घटना में हो गयी. बताया जाता है कि झौवा बहियार से अपने निजी कार्य से फूला देवी मोटर साइकिल से खगड़िया गयी थी. खगड़िया से लौटने के क्रम में मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए खगड़िया ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी.
इधर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के फौजदारी बाजार निवासी ऑटो चालक कन्हैया कुमार रिजर्व में वासुदेवपुर निवासी निर्भय कुमार को अभयपुर ले जा रहा था. इसी दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ 80 फरदा के समीप साइकिल सवार को बचाने के क्रम में ऑटो पटल गयी. जिसमें चालक एवं उस पर सवार निर्भय कुमार बुरी तरह घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया है. जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन