चिकित्सक के साथ मारपीट, तोड़फोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2016 1:54 AM
विज्ञापन
सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड व हवेली खड़गपुर पीएचसी में आक्रोशित परिजनों ने किया तोड़फोड़ मुंगेर / हवेली खड़गपुर : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को इलाज के लिए पहुंचे एक मरीज के परिजनों ने जहां चिकित्सकीय लापरवाही को लेकर हंगामा मचाया. वहीं हवेली खड़गपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक मृत बच्चे […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड व हवेली खड़गपुर पीएचसी में आक्रोशित परिजनों ने किया तोड़फोड़
मुंगेर / हवेली खड़गपुर : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को इलाज के लिए पहुंचे एक मरीज के परिजनों ने जहां चिकित्सकीय लापरवाही को लेकर हंगामा मचाया. वहीं हवेली खड़गपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक मृत बच्चे के आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक व मेडिकल स्टाफों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ किया. इसको लेकर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये. बाद में सिविल सर्जन व डीएसपी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ.
जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात हवेली खड़गपुर खास बाजार निवासी तिलो मोदी अपने नतिनी का इलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. यह बात सुनते ही मृतक के परिजन आक्रोशित हो गये.
चिकित्सक आनंद मोहन शुक्ला व नर्स रंजू कुमारी के साथ मारपीट करने लगे. दोनों अपनी जान बचा कर किसी तरह वहां से भागे. परिजनों की नजर वहां पर मौजूद नाइट गार्ड पर पड़ी. परिजनों ने उनकी भी धुनाई कर दी. साथ ही अस्पताल में काफी तोड़फोड़ किया. मामले को लेकर स्थानीय थाने में तिलो मोदी व उनके पुत्र अमित कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
चिकित्सक के साथ…
इधर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए पहुंचे सफियाबाद निवासी सोनम भारती को भरती कराया गया. जिन्हें नर्स द्वारा स्लाइनिंग करने पर उनका हाथ फूल गया. इसी बात को लेकर मरीज के पिता उपेंद्र प्रसाद यादव व अन्य परिजन काफी उग्र हो गये तथा चिकित्सक व नर्स को भला बुरा कह ताड़फोड़ कर मरीज को अपने साथ लेकर वहां से चलते बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










