जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को दी गयी विदाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2016 3:49 AM

विज्ञापन

मुंगेर : निवर्तमान जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के स्थानांतरण पर मंगलवार की रात मुंगेर परिसदन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी. विदित हो कि जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह का स्थानांतरण पटना कर दिया गया. उन्हें बुडको का एमडी बनाया गया है. […]

विज्ञापन

मुंगेर : निवर्तमान जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के स्थानांतरण पर मंगलवार की रात मुंगेर परिसदन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी. विदित हो कि जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह का स्थानांतरण पटना कर दिया गया. उन्हें बुडको का एमडी बनाया गया है. अधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता, बुके एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया.

वहीं नये जिलाधिकारी के रुप में आये उदय कुमार सिंह का स्वागत किया. मौके पर पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, जमालपुर रेल कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा, एडीएम ईश्वरचंद्र शर्मा, डीडीसी रामेश्वर पांडे, रेल एसपी , एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी खिलाफत अंसारी, भू अर्जन पदाधिकारी विजय कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक केके उपाध्याय सहित जिले के सभी अधिकारी, सभी एसडीओ एवं बीडीओ मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन