गोपालगंज में 700 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, कई वाहन जब्त
Gopalganj News: गोपालगंज में उत्पाद विभाग ने विशेष अभियान चलाकर 708.575 लीटर विदेशी शराब बरामद की. बैकुंठपुर और कुचायकोट समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई के दौरान कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया और तस्करी में इस्तेमाल वाहन जब्त किए गए.
Gopalganj News: (सुरेश कुमार राय) बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है. गोपालगंज उत्पाद विभाग की टीम ने पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग मामलों में कुल 708.575 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान एक मोटरसाइकिल, एक फॉक्सवैगन कार और एक हुंडई वर्ना कार को जब्त किया गया. कई आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बैकुंठपुर में बाइक से मिली 93.600 लीटर शराब
उत्पाद विभाग के अनुसार 13 जून की सुबह लगभग 8 बजे बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के असराघाट पुल के समीप एक लाल रंग की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल से 93.600 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. इस मामले में पूर्वी चंपारण जिले के पीपराकोठी थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया.
लग्जरी कार से बरामद हुई 305.250 लीटर शराब
कुचायकोट थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर वाहन जांच के दौरान एक फॉक्सवैगन कार से 305.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. इस मामले में उत्तर प्रदेश के रूपईडीहा निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया.
हुंडई वर्ना से 301.125 लीटर शराब जब्त
एक अन्य कार्रवाई में हरियाणा नंबर की हुंडई वर्ना कार से 301.125 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. वाहन में सवार दिल्ली और कटिहार के रहने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण कुमार, अजीत कुमार पाण्डेय और गुरुनायक शामिल हैं.
बलथरी चेकपोस्ट पर भी हुई कार्रवाई
कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान एक वाहन से 8.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. इस मामले में उचकागांव थाना क्षेत्र के आनंद टोला निवासी जयप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया.
उत्पाद अधीक्षक ने दी सख्त चेतावनी
उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने कहा कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है. सीमावर्ती क्षेत्रों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर शराब तस्करी को सफल नहीं होने दिया जाएगा.
बरामदगी का विवरण
- बैकुंठपुर (मोटरसाइकिल) : 93.600 लीटर
- कुचायकोट (फॉक्सवैगन कार) : 305.250 लीटर
- कुचायकोट (हुंडई वर्ना कार) : 301.125 लीटर
- बलथरी चेकपोस्ट : 8.625 लीटर
कुल बरामदगी : 708.575 लीटर विदेशी शराब.
इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










