गोपालगंज: उचकागांव के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

795 कार्यक्रम में शामिल क्षेत्र के लोग 803 दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन अधिकारी

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गोपालगंज ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. छात्र-छात्राओं की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया. अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

Gopalganj News: स्थानीय प्रखंड के बलेसरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को विद्यालय का स्थापना दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया, जबकि अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों का महत्व बताया.

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेम हलधर ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद दोनों अतिथियों तथा विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया.

छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

स्थापना दिवस समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, समूहगान, प्रेरक भाषण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

'अनुशासन और परिश्रम ही सफलता की कुंजी'

मुख्य अतिथि बीडीओ मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम और अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों पर दिया गया जोर

प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेम हलधर ने अपने संबोधन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों के विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण पर बल दिया. उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में नवोदय की अहम भूमिका

विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से चरित्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और उत्कृष्ट नागरिक बनने का आह्वान किया.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग

समारोह में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, अभिभावक तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने स्थापना दिवस समारोह की सफलता पर विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


विज्ञापन
प्रशांत पाठक

लेखक के बारे में

By प्रशांत पाठक

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन