नशामुक्ति : लोगों को जागरूक करने के लिए किया माॅक ड्रिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2016 4:53 AM
विज्ञापन
जहरीली शराब से होने वाली मौत को रोकने की कवायद मुंगेर : जहरीली शराब से होने वाली मौत को रोकने तथा लोगों को जागरूक करने को लेकर किला परिसर स्थित मुसहरी बस्ती में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा मॉक ड्रील किया गया. जिसका नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने किया. मॉक ड्रील के माध्यम […]
विज्ञापन
जहरीली शराब से होने वाली मौत को रोकने की कवायद
मुंगेर : जहरीली शराब से होने वाली मौत को रोकने तथा लोगों को जागरूक करने को लेकर किला परिसर स्थित मुसहरी बस्ती में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा मॉक ड्रील किया गया. जिसका नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने किया. मॉक ड्रील के माध्यम से जहरीली शराब के शिकार मरीजों की चिकित्सकीय प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया.
नशामुक्ति केंद्र के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार ने राज्य में पूर्ण शराब बंदी कर दी है. जिसके कारण अब ऐसी आशंकाएं हैं कि नशा के गिरफ्त में फंसे लोग अवैध रूप से चोरी-छिपे बिक रहे शराब का सेवन कर सकते हैं. अवैध रूप से बेची जा रही शराब जहरीली भी हो सकती है. जिससे बचना बेहद जरूरी है.
धोखे से भी यदि कोई इसके शिकार हो जाते हैं तो उन्हें अपनी जान तक से हाथ धोना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति से निबटने के लिए ही लोगों के बीच जागरूकता फैलायी जा रही है. मॉकड्रील के दौरान लोगों को यह दिखाया गया कि लोग किस तरह जहरीली शराब के चपेट में आते हैं तथा उन्हें ऐसी हालत में बचाने के लिए किस प्रकार के चिकित्सकीय व्यवस्था की जा सकती है.
मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंन्हा, डीपीएम मो. नसीम, डॉ फैजउद्दीन, डॉ वाईके दिवाकर, अस्पताल प्रबंधक मो. तौसिफ हसनैन, डॉ निरंजन कुमार तथा एएनएम मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










