सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर डाका, दो लाख लूटे

Updated:
विज्ञापन

जामलपुर : जमालपुर थाना के छोटी दौलतपुर में बुधवार की मध्य रात्रि अज्ञात अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर डाका डाला और पिस्तौल की नोक पर लगभग 2 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली. सभी अपराधी हथियार से लैस थे. विरोध करने पर मकान मालिक के सर पर पिस्तौल के बट से वार […]

विज्ञापन

जामलपुर : जमालपुर थाना के छोटी दौलतपुर में बुधवार की मध्य रात्रि अज्ञात अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर डाका डाला और पिस्तौल की नोक पर लगभग 2 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली. सभी अपराधी हथियार से लैस थे. विरोध करने पर मकान मालिक के सर पर पिस्तौल के बट से वार कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. घटना की सूचना पाते ही एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा सहित पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया. आज डॉग स्कॉयड के माध्यम से भी घटना की जांच की.

पिस्तौल का भय दिखा की लूट
पीड़ित कार्तिक तांती ने बताया कि बीती रात्रि कुछ नकाबपोश उसके मकान के पीछे के दरवाजे की सांकल काट कर प्रवेश किया. आवाज सुन कर जब वह कमरे से बाहर निकले तो एक अपराधी ने पिस्तौल के बट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया. इससे वह लहूलुहान हो गया.
इस बीच पत्नी व पुत्री आवाज सुन कर अपने कमरे से बाहर आयी, जिसे अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर अपने कब्जे में ले लिया और गोदरेज के भीतर रखे स्वर्ण आभूषण तथा
सेवानिवृत्त रेलकर्मी के…
50 हजार रुपये नगद सहित लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति लूट ली. घटना की सूचना पाते ही रात्रि में ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार दल-बल के साथ पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली. इस संबंध में पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन