शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी को पीटा
मुंगेर : सरकार ने एक ओर जहां पूरे राज्य में शराबबंदी कर दी है वहीं अब भी शराबी किसी न किसी जुगत से शराब की व्यवस्था कर ही रहा है. तभी तो गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुरम्बा गांव में शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर एक शराबी पति ने अपनी पत्नी […]
मुंगेर : सरकार ने एक ओर जहां पूरे राज्य में शराबबंदी कर दी है वहीं अब भी शराबी किसी न किसी जुगत से शराब की व्यवस्था कर ही रहा है. तभी तो गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुरम्बा गांव में शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की जम कर पिटाई कर दी. जिसके कारण पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
प्राप्त समाचार के अनुसार चुरम्बा निवासी मो मशरूख आलम ने अपने पत्नी मरजीना खातून की जम कर पिटाई कर दी. मरीजना ने बताया कि उनके पति उनसे शराब पीने के लिए रुपये की मांग कर रहा था. जिसका उन्होंने विरोध किया, तो उन्होंने जम कर उसकी पिटाई कर दी. जिससे वह घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस मरजीना के बयान पर उनके पति मो मशरूख आलम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










