दुकान में तोड़-फोड़, युवक को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर जिले में पिछले तीन दिनों के दौरान जहां नयारामनगर थाना के चंदनपुरा में एक युवक की हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया गया. वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक कंचनगढ़ में एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी. शहर के कोणार्क मोड़ पुरानीगंज में शुक्रवार की सरे शाम अपराधियों ने रंगदारी की […]

विज्ञापन
मुंगेर जिले में पिछले तीन दिनों के दौरान जहां नयारामनगर थाना के चंदनपुरा में एक युवक की हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया गया. वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक कंचनगढ़ में एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी. शहर के कोणार्क मोड़ पुरानीगंज में शुक्रवार की सरे शाम अपराधियों ने रंगदारी की मांग को लेकर एक मिठाई दुकान में तोड़ फोड़ की और व्यवसायी पुत्र मोनू कुमार को गोली मार दिया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती किया गया है.
मुंगेर : शहर के कोणार्क मोड़ के समीप अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर शुक्रवार की शाम एक मिठाई की दुकान में तोड़-फोड़ और गोलीबारी की. जिसमें दुकानदार पवन साह का 18 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार गोली लगने से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
जबकि गोलीबारी के कारण कोणार्क मोड़ पर अफरा-तफरी मच गयी और कुछ देर के लिए मुंगेर-जमालपुर मार्ग में वाहनों का परिचालन भी ठप हो गया. प्राप्त समाचार के अनुसार शास्त्री नगर मुहल्ला निवासी दुर्गेश यादव अपने साथियों के साथ कोणार्क मोड़ जमालपुर रोड स्थित शशि साह के दुकान पर गया. जहां लेन-देन में दोनों के बीच मारपीट होने लगी.
दुर्गेश व उसके मित्रों ने समोशा से भड़ा डब्बे को उलट दिया. जबकि काउंटर का शीशा तोड़ कर उसे उलट दिया. जिसके बाद शशि साह के परिजन एवं कुछ स्थानीय युवकों ने दुर्गेश व उसके साथियों की जमकर पिटाई की. भागते हुए उन लोगों ने मिठाई दुकानदार को आधे घंटे में देख लेने की धमकी दी थी. आधे घंटे बाद पुन: दुर्गेश अपने साथियों के साथ हथियार से लैस होकर दुकान पर पहुंचा और मारपीट करने लगा. शशि के दुकान से कुछ ही दुरी पर उसके भाई पवन साह का दुकान है. वे लोग भी वहां पहुंच गये. इसी बीच अपराधियों ने गोली चलानी प्रारंभ कर दी. जिसमें एक गोली पवन साह के पुत्र मोनू के जांघ में लगी. इधर अपराधी गोलीबारी करने के बाद भाग निकले.
पीडि़त मोनू ने बताया कि दुर्गेश अपने तीन साथियों के साथ मिठाई दुकान पर आया और रंगदारी की मांग की. नहीं देने पर तोड़-फोड़ व गोलीबारी की. जिसमें मेरे जांघ में गोली लग गयी. कासिम बाजार थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जबकि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
चंदपुरा में अज्ञात युवक की हत्या
जमालपुर : नया रामनगर थाना क्षेत्र के चंदनपुरा पोखर के समीप मंगलवार की रात एक युवक की हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया गया. पुलिस ने बुधवार को शव बरामद किया. अबतक उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है. घटना से क्षेत्र में क्षेत्र में सनसनी है. बताया जाता है कि बुधवार को पोखर की ओर शौच करने गये लोगों ने पोखर में एक शव को देखा.
यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई तथा देखते ही देखते लोगों का झुंड पोखर के समीप जमा हो गया. युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है तथा वह ब्लू रंग का जींस पैंट तथा काला रंग का फुल टी शर्ट पहने हुए है. उसके चेहरे तथा सिर को ईंट मार कर बुरी तरह से कुचलने का प्रयास किया गया है. पोखर के निकट ही खून लगा ईंट टूटी अवस्था में बरामद किया गया है. पुलिस शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को रखा गया है. ताकि उसकी शिनाख्त की जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन