स्पीड 110 : 15:29 बजे साहेबपुर कमाल, 15:52 बजे जमालपुर

Updated:
विज्ञापन

रेलवे संरक्षा आयुक्त ने किया अपना अंतिम निरीक्षण जमालपुर : रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रमोद कुमार आचार्या के नेतृत्व में शनिवार को पूर्व मध्य रेलवे के साहेबपुर कमाल से जमालपुर तक स्पेशल ट्रेन से स्पीड ट्रायल लिया गया. जिस दौरान लगभग एक सौ दस किलोमीटर के स्पीड से मुंगेर रेल पुल पर ट्रेन का सफल […]

विज्ञापन

रेलवे संरक्षा आयुक्त ने किया अपना अंतिम निरीक्षण

जमालपुर : रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रमोद कुमार आचार्या के नेतृत्व में शनिवार को पूर्व मध्य रेलवे के साहेबपुर कमाल से जमालपुर तक स्पेशल ट्रेन से स्पीड ट्रायल लिया गया. जिस दौरान लगभग एक सौ दस किलोमीटर के स्पीड से मुंगेर रेल पुल पर ट्रेन का सफल परिचालन रेकॉर्ड हुआ.
विभिन्न स्टेशनों व रूटों का निरीक्षण
सीआरएस ने पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर डिवीजन के डीआरएम एमके अग्रवाल के साथ जमालपुर रेलवे स्टेशन से 10:03 बजे टावर वैगन से सबदलपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए. 10:27 में उनका दल सबदलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा. जहां उन्होंने उस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. सबदलपुर से वे अपने अधिकारियों के साथ ट्रॉली में सवार होकर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए उमेशनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे. पुन: उमेशनगर से वे इंस्पेक्शन स्पेशल ट्रेन पर सवार होकर 14:00 बजे सबदलपुर वापस लौटे. 14:10 बजे सीआरएस अपने दल के साथ सबदलपुर से रवाना हुए तथा 14:48 बजे साहेबपुर कमाल रेलवे स्टेशन पहुंचे. जहां से बाकायदा जमालपुर के लिए उनका स्पीड ट्रायल आरंभ हुआ.
सीआरएस का स्पीड ट्रायल ट्रेन ठीक 15:29 बजे साहेबपुर कमाल से मुंगेर रेल पुल होकर जमालपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुआ. लगभग एक सौ दस किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से ट्रेन चली जो 15:41 बजे मुंगेर रेलवे स्टेशन पहुंची. वहां एक मिनट का स्टोपेज हुआ. 15:42 बजे मुंगेर से ट्रेन दुबारा खुली तथा जमालपुर स्टेशन के आउटर सिगनल पर 15:46 बजे पहुंच गई. सिगनल सिस्टम अब तक चालू नहीं हो पाने के कारण वहां आवश्यक खानापूर्ति की गई तथा 15:52 बजे यह ट्रेन जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खड़ी हो गई.
सीआरएस के स्पीड ट्रायल ट्रेन के चालक अशोक कुमार तथा गार्ड केके गुप्ता थे. जबकि सहायक चालक विनय कुमार थे. उन लोगों ने बताया कि मुंगेर रेल पुल पर ट्रेन को सौ किलोमीटर से अधिक गति से चलाना बेहद रोमांचक था. स्पीड इतना अधिक था कि पुल के गाटर दिखाई भी नहीं पड़ रहे थे.
पुल से इस पार पूर्व रेलवे की ओर ट्रेन का स्पीड 110 किलोमीटर था जबकि पूर्व मध्य रेलवे की ओर ट्रेन को एक सौ की गति से चलाया गया.सीआरएस के ट्रायल ट्रेन में सोनपुर के डीआरएम सहित मालदह के एडीआरएम सुब्रतो सरकार, डिप्टी सीइ गंगा ब्रिज आशुतोष कुमार मिश्रा, पूर्व रेलवे के डिप्टी सीइ जीतेंद्र कुमार, चीफ लोको इंस्पेक्टर डीके पांडेय, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजकमल, इसीआर के आरपीएफ एएससी ईश्वर प्रसाद यादव तथा इंस्पेक्टर परवेज खान सवार थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन