पवन मंडल का सहयोगी दीपक शर्मा गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : जेल में बंद कुख्यात पवन मंडल का सहयोगी दीपक शर्मा को कासिम बाजार थाना पुलिस ने जुबली बेल चौक से गिरफ्तार किया. उस पर एक व्यवसायी से रंगदारी मांगने का मामला कासिम बाजार थाना में दर्ज है. कासिम बाजार थानाध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि दीपक शर्मा जुबली बेल चौक पर […]
विज्ञापन
मुंगेर : जेल में बंद कुख्यात पवन मंडल का सहयोगी दीपक शर्मा को कासिम बाजार थाना पुलिस ने जुबली बेल चौक से गिरफ्तार किया. उस पर एक व्यवसायी से रंगदारी मांगने का मामला कासिम बाजार थाना में दर्ज है.
कासिम बाजार थानाध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि दीपक शर्मा जुबली बेल चौक पर है. त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वह शहर के शादीपुर का रहने वाला है और अपराधी पवन मंडल का मुख्य सहयोगी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले दिनों व्यवसायी जयनारायण से रंगदारी मांगी गयी थी.
जिसमें दीपक शर्मा भी आरोपी था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. विदित हो कि दीपक शर्मा जेल में बंद अपराधी पवन मंडल के साथ हथियार का कारोबार करता था. दोनों मिल कर प्रोपर्टी डिलिंग का भी काम करता था.
हत्या के मामले में पवन मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया. जिसके बाद पवन मंडल जेल से अपना आपराधिक गतिविधि जारी रखा और जेल से ही फोन कर अपने सहयोगी को दिशा निर्देश देता रहा. उसी के इशारे पर व्यवसायी से रंगदारी की मांग की जाती रही. एक रंगदारी के मामले में दीपक शर्मा भी अभियुक्त बनाया गया. जिसमें उसकी गिरफ्तारी की गयी.पवन की मां खाना लेकर पहुंची थाना.
दीपक शर्मा को कासिम बाजार हाजत में रखा गया है. जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है. सोमवार को अपराधी पवन मंडल की मां दीपक शर्मा के लिए खाना लेकर कासिम बाजार थाना पहुंची. जिससे यह बात पुख्ता हो गया कि पवन के इशारे पर ही दीपक शर्मा आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










