मालगाड़ी के परिचालन के साथ ही गंगा पुल का हुआ शुभारंभ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नवनिर्मित मुंगेर रेलवे स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब मुंगेर : मुंगेर रेल सह सड़क पुल का मालगाड़ी के परिचालन के साथ ही शनिवार को शुभारंभ हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाजीपुर के छौकिया मैदान से रिमोट द्वारा साहबपुर कमाल से मालगाड़ी को हरी झंडी दिखा कर मुंगेर-जमालपुर के लिए रवाना किया. हजारों की भीड़ ने […]
विज्ञापन
नवनिर्मित मुंगेर रेलवे स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब
मुंगेर : मुंगेर रेल सह सड़क पुल का मालगाड़ी के परिचालन के साथ ही शनिवार को शुभारंभ हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाजीपुर के छौकिया मैदान से रिमोट द्वारा साहबपुर कमाल से मालगाड़ी को हरी झंडी दिखा कर मुंगेर-जमालपुर के लिए रवाना किया. हजारों की भीड़ ने मुंगेर रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी का स्वागत किया व ट्रेन के ड्राइवर को फूल-मालाओं से लाद दिया. लगभग 20 मिनट तक मुंगेर स्टेशन में मालगाड़ी खड़ी रही.
इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अटल बिहारी जिंदाबाद के नारे भी लगते रहे. मुंगेर में गंगा नदी पर निर्मित रेल सह सड़क पुल के लोकार्पण की सूचना पर दोपहर बाद से ही मुंगेर रेलवे स्टेशन में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी. ढोल व गाजे-बाजे के साथ भाजपा के कार्यकर्ता ट्रेन के स्वागत में खड़े थे.
वहीं मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के व्यवसायी भी मौजूद थे. मालगाड़ी को खींचते हुए जब पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर का इंजन संख्या 11582 अपराह्न 04:35 बजे मुंगेर स्टेशन पहुंची तो लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा. यूं तो यहां ट्रेन का ठहराव नहीं था. भीड़ को देखते हुए गाड़ी को रोकी गयी. लोगों ने जिंदाबाद का नारा लगा कर ट्रेन के चालक का स्वागत किया.
मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश जैन एवं सचिव प्रभात कुमार ने चालक को माला पहना कर स्वागत किया और उसे मिठाई खिलायी. इंजन से लेकर मालगाड़ी के विभिन्न डब्बों पर भारी संख्या में युवा वर्ग कब्जा जमाये हुए थे. लगभग 20 मिनट तक मुंगेर स्टेशन में रुकने के बाद ट्रेन जमालपुर की ओर बढ़ी. इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ व मुंगेर पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










