पंकज वर्मा हत्याकांड. मुख्य आरोपी है गोलू राम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
न्यायालय में किया सरेंडर भाजपा नेता पंकज वर्मा व उत्तम शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोलू राम फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश बनाये हुए थी. इससे उसने गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्म सर्मपण कर दिया. गोलू राम पवन मंडल का करीबी है. मुंगेर : भाजपा […]
विज्ञापन
न्यायालय में किया सरेंडर
भाजपा नेता पंकज वर्मा व उत्तम शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोलू राम फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश बनाये हुए थी. इससे उसने गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्म सर्मपण कर दिया. गोलू राम पवन मंडल का करीबी है.
मुंगेर : भाजपा नेता पंकज वर्मा एवं उत्तम शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोलू राम ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्म सर्मपण कर दिया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश बनाये हुए थी. गोलू राम ने कासिम बाजार थाना कांड संख्या 14/16 में खुद को आत्म सर्मपण कर दिया.
गोलू राम का आपराधिक इतिहास
कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मनसरी तले निवासी गोलू राम जेल में बंद कुख्यात पवन मंडल का शागिर्द है. जो पवन मंडल के आर्म्स तस्करी के धंधे में भी शामिल रहा है और उसका ड्राइवर भी है. सबसे पहले उसका नाम पंकज वर्मा हत्या कांड में आया. उस मामले में गिरफ्तार पवन मंडल ने पुलिस अधीक्षक के सामने स्वीकार किया था कि मेरे कहने पर ही गोलू राम ने पंकज वर्मा की हत्या की थी.
उसके बाद जेल में बंद रहते ही पवन ने उत्तम शर्मा का हत्या करवा दिया. जिसमें गोलू भी शामिल था. कहा जाता है कि आज भी वह पवन मंडल के लिए काम करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










