जान जोखिम में डाल लोग करते हैं सफर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज प्रखंड सहित आलमनगर-मधेपुरा मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली 10 किमी लंबी सड़क की स्थित काफी जर्जर बनी हुई है. इस सड़क पर गड्ढे के कारण चलना दूभर हो गया. ज्ञात हो कि खोखसी बाजार से निकल कर उदाकिशनुगंज प्रखंड के कॉलेज चौक से निकल कर करौती बाजार खोखसी श्याम, नयानगर, खाड़ा बुधमा सहित अन्य […]
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज प्रखंड सहित आलमनगर-मधेपुरा मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली 10 किमी लंबी सड़क की स्थित काफी जर्जर बनी हुई है. इस सड़क पर गड्ढे के कारण चलना दूभर हो गया. ज्ञात हो कि खोखसी बाजार से निकल कर उदाकिशनुगंज प्रखंड के कॉलेज चौक से निकल कर करौती बाजार खोखसी श्याम, नयानगर, खाड़ा बुधमा सहित अन्य सड़कों को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क की स्थिति वर्षों पूर्व से नहीं सुधरी है. यूं कहें तो यह मार्ग सहरसा वासियों के लिए भी दूरी कम करने में वरदान साबित होता है.
उदाकिशुनगंज : पांच वर्ष पूर्व जब इस मार्ग पर कालीकरण शुरू की गयी थी उस समय इन मार्गों के लिए लोगों में काफी खुशी का माहौल था. लेकिल आज भी सड़क की स्थिति ऐसी बनी हुई है कि दिन के समय तो इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन कर्मी किसी प्रकार अपने वाहन का पिरचालन कर लेते है.
लेकिन रात्रि के समय अक्सर प्रत्येक क्षण अप्रत्याशित दुर्घटना का अंदाशा बन रहता है. इस मार्ग से प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में छोटे – बडेल वहान मधेपुरा, आलमनगर एवं अन्य दिशा की ओर जाते है. आश्चर्यकी बात है कि इस मार्ग से समय समय पर अनुमंडल के वरिय पदाधिकारी भी गुजरते है. फिर भी उनके द्वारा पहल करने के बदले आम लोगों की समस्या को जस की तस छोड़ दिया जाता है.
कालीकरण से लोगों की बढी थी उम्मीदें
इस बाबत खोखसी निवासी श्याम कुमार, रमेश कुमार, छोटू कुमार, मो रफीक आदि का कहना है कि हमलोगों को प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, स्वास्थ्य केंद्र उदाकिशुनगंज आने – जाने के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
पांच वर्ष पूर्व जब इस मार्ग पर कालीकरण का काम शुरू किया गया था उस समय लोगों की उम्मीदें बढी थी कि अब प्रखंड कार्यालय पहुंचना सुलभ होगा. लेकिन पिपरा करौती पंचायत सीमा तक ही कार्य रोक दिया गया. जिस कारण अब तक लोगों को इस जर्जर सड़क से गुजरना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










